प्रयागराज की रहने वाली सत्या की उम्र महज 4 साल है। लेकिन उसमें गजब की प्रतिभा है। उसने 21 मिनट 28 सेकंड में 900 मीटर लंबी यमुना को तैरकर पार कर लिया। सत्या कहती है- मुझे पानी से बिल्कुल भी डर नहीं लगता। तैरना मुझे बहुत पसंद है। सत्या रोजाना 2 से 3 घंटे तक यमुना नदी में प्रैक्टिस करती है। पढ़ाई भी करती है। माता-पिता अपनी बेटी को एक बेहतरीन तैराक बनाना चाहता है। मां शिवानी का सपना है कि उनकी बेटी एक दिन नेशनल स्तर की तैराक बने, इसलिए वे भी उसे पूरा सहयोग दे रही हैं। पूरा वीडियो देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें…..