बागपत में महज 500 रुपए की शर्त के लिए एक युवक ने उफनाती यमुना नदी में पुल से छलांग लगा दी। नदी में गिरते ही वह खुद को संभाल नहीं पाया और दोस्तों के सामने ही तेज धार में बह गया। युवक को बहता देख दोस्तों ने चीख पुकार मचाई। यह देखकर आसपास मौजूद गोताखोर मौके पर पहुंचे। तलाश के लिए नदी में कूदे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस और कुछ दूरी पर ही NDRF की टीम थी। वह भी बोट लेकर उतर गई। NDRF और स्थानीय गोताखोरों ने करीब 3 किमी तक तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना बुधवार दोपहर 2.30 बजे की है। 2 तस्वीरें देखें… पूरा मामला पढ़ें…
शहर कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव का निवासी जुनैद (22) अपने 3 दोस्तों के साथ बुधवार दोपहर करीब 2 बजे घर से निकला था। पांचों दोस्त टहलते हुए यमुना के पुल पर पहुंच गए। इसी दौरान दोस्तों में शर्त लगी कि कौन यमुना नदी को पार कर सकता है। जुनैद ने 500 रुपए में यमुना नदी को पार करने की शर्त लगा ली। दोपहर करीब 2:30 बजे उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी। जुनैद को डूबता देख स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ ने भी तत्काल रेस्क्यू शुरू कर दिया। एनडीआरएफ की बोट पुल से 3 किमी की दूरी तक तलाश कर चुकी है, पर अब तक जुनैद का कोई सुराग नहीं मिल सका है। नदी के किनारे ही रहता था, अच्छा तैराक था
स्थानीय लोगों ने बताया- नेवाड़ी मोहल्ला यमुना नदी के बिल्कुल किनारे ही बसा हुआ है। जिसके कारण यहां के रहने वाले अधिकांश युवा अच्छे तैराक हैं। जुनैद भी बहुत अच्छा तैराक था, पर नदी के तेज बहाव के कारण वह डूब गया। जलस्तर कम होने पर पहले वह कई बार यमुना को पार कर चुका था। खतरे के निशान के ऊपर बह रही नदी
पिछले दिनों लगातार बारिश और हथनीकुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। तेज बहाव को देखते हुए ही मौके पर एनडीआरएफ को तैनात किया गया है। जिला प्रशासन से नदी में न नहाने की अपील जारी की गई थी। इसके बावजूद 500 रुपए की शर्त पर जुनैद ने नदी में छलांग लगा दी। भाई ट्रक ड्राइवर, खलासी था जुनैद
परिजनों ने बताया- जुनैद और उसका भाई प्राइवेट ट्रांसपोर्ट में काम करते हैं। बड़ा भाई ट्रक का ड्राइवर है। जबकि जुनैद खलासी था। रात में ही वह दूसरे शहर से लौटा था। खबर अपडेट की जा रही है… —————————- ये खबर भी पढ़ें… मंत्री रजनी तिवारी को फोन मिलाऊं, पता चलेगा कौन हूं:हरदोई में बीजेपी नेता ने पुलिस को हड़काया यूपी के हरदोई में भाजपा नेता की तेज रफ्तार TUV कार ने एक ऑल्टो कार को टक्कर मार दी। ऑल्टो में सवार 3 लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस मौके पर पहुंची तो गलती मानने की बजाय भाजपा नेता दबंगई पर उतर आए। पढ़ें पूरी खबर…