हरदोई में 7 लाख की फिरौती न मिलने पर बदमाशों ने 7 साल के बच्चे की हत्या कर दी। लाश को खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया। कानपुर से पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर खेत से बच्चे का शव बरामद किया। बच्चे के चेहरे और सिर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। मासूम का शव बरामद होने के बाद लोग बच्चे के घर के बाहर इकट्ठे हो गए। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाया। तनाव को देखते हुए गांव में कई थानों की फोर्स और पीएसी को तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। वारदात के समय बच्चा उर्स देखने गया था। घटना मल्लावां थाना क्षेत्र की है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पूरी घटना पढ़िए… मल्लावां थाना क्षेत्र के मटियामऊ गांव में अकील परिवार के साथ रहते हैं। उनकी मटिया मऊ में कॉस्मेटिक की जनरल शॉप है। वह मस्जिद में हाफिज भी हैं। सोमवार को उनका 7 साल का बेटा अबू सालेह घर के पास उर्स मेले में गया था। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। 3 मई को अबू सालेह के पिता अकील को एक फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा- तुम्हारा बेटा हमारे पास है। उसकी जान के बदले 7 लाख रुपए चाहिए। बदमाशों ने यूपीआई नंबर कंफर्म कराने के लिए पिता से ऑनलाइन 100 रुपए भी ट्रांसफर करवाए। बाकी पैसों के लिए परिजनों ने मोहलत मांगी। हालांकि, बाद में पैसा देने से इनकार कर दिया और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जिस नंबर से फिरौती के लिए कॉल आई थी, उसे ट्रेस करते हुए टीम कानपुर पहुंची। यहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर 5 मई की शाम 3.30 बजे घर से 500 मीटर दूर मदरसे के पीछे मकई के खेत में अबू का शव गड्ढे से बरामद किया। यूकेजी में पढ़ता था अकील
अकील के 4 बच्चे थे। इनमें 3 बेटे और सबसे छोटी बेटी फातिमा 6 महीने की है। अबू सालेह दूसरे नंबर का बेटा था। वह आंगनबाड़ी में यूकेजी में पढ़ता था। वह शाम 7 बजे अपने बाबा से 20 रुपए लेकर घर के सामने लगे उर्स में घूमने गया था। परिजनों का आरोप है पुलिस को अपहरण और फिरौती की जानकारी समय रहते दी गई थी। लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सिर्फ कागजी औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके चलते बदमाशों ने हमारे बेटे को मार डाला। एएसपी (पूर्वी) सुबोध गौतम ने बताया- मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी। संभावित स्थानों पर दबिश भी दी गई। बच्चे का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ——————- यह खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड वश में करने के लिए चिता से हडि्डयां चुराईं:हापुड़ में तांत्रिक ने कहा था- खोपड़ी ले आओ, प्रेमिका और परिवार कदमों में होगा हापुड़ में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक प्रेमिका को वश में करने के लिए तांत्रिक के चक्कर में फंस गया। उसके कहने पर चिता से हड्डियां और खोपड़ी चुरा ली, लेकिन उसकी करतूत CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने मंगलवार को अमान, उसके दोस्त और तांत्रिक अवधेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनके पास से 50 तस्वीरें मिली हैं। पढ़ें पूरी खबर…