मुजफ्फरनगर में सड़क पार कर रही बच्ची पर ई-रिक्शा पलट गया। नीचे दबकर बच्ची की मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। ई-रिक्शा को सीधा किया। गंभीर हालत में बच्ची को लेकर अस्पताल गए। यहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पुलिस को जानकारी दिए शव घर लेकर आ गए। बच्ची के शव को सुपुर्दे-खाक कर दिया गया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बच्ची सड़क पार करते दिख रही है। इसी दौरान उस पर ई-रिक्शा पलट जाता है। मामला कोतवाली क्षेत्र है। हादसे की दो तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला…
गांव अलीपुर अटेरना निवासी नवाब की बेटी रेशमा की ससुराल बागपत के ककडीपुर में है। इस समय वह अपनी 8 साल की बेटी इनायत के साथ अपने मायके अटेरना आई हुई थी। शुक्रवार सुबह इनायत घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह गांव के बाहर सड़क पर आ गई। बच्ची बुढाना-खतौली मार्ग वाली सड़क पार कर रही थी। अचानक एक ई-रिक्शा बच्ची के सामने आ गया। ई-रिक्शा चालक ने बच्ची को बचाने के लिए ई-रिक्शा मोड़ा, लेकिन वह अनियंत्रित होकर सड़क पर भाग रही बच्ची से टकराकर उसके ऊपर लट गया। बच्ची ई-रिक्शे के नीचे दब गई। हादसे को देखकर राहगीर भागकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ई-रिक्शा को सीधा किया, लेकिन इससे पहले ही बच्ची मौके पर मौत हो गई थी। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से भाग गया। मामले की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बच्ची को अस्पताल लेकर गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। शव को घर लेकर आ गए। बच्ची को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। बच्ची इनायत के चचेरे नाना नसीम ने बताया- इनायत मेरे भाई की धेवती थी। बच्ची रोड पार कर रही थी। बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा बच्ची पर पलट गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हम किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते हैं। ————————- ये खबर भी पढ़ेंः- शंकराचार्य से माफी मांगेगा प्रयागराज प्रशासन, शिष्य का दावा- लखनऊ के 2 बड़े अधिकारी संगम स्नान कराएंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से प्रयागराज प्रशासन माफी मांगने को तैयार हो गया है। शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी योगीराज सरकार ने यह दावा किया है। उन्होंने बताया- ‘शंकराचार्य अचानक माघ मेला छोड़कर वाराणसी चले जाएंगे, प्रयागराज के अफसरों को यह उम्मीद नहीं थी। वे सोच रहे थे माघ पूर्णिमा यानी एक फरवरी के स्नान के बाद शंकराचार्य जाएंगे, तब तक उनको मना लेंगे। पढ़ें पूरी खबर…