यूपी में एक महीने से बारिश का दौर जारी है। इससे 11 जिलों में बाढ़ है। 500 से ज्यादा गांव डूब चुके हैं। लोगों को साफ पानी के लिए 2 किलोमीटर तक दूर जाना पड़ रहा है। लखनऊ में देर शाम से रुक-रुक बारिश हो रही है। इसके चलते आज स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।विधानसभा कैंपस में पानी भर गया। नगर निगम का पूरा अमला पानी निकालने में जुटा रहा। फर्रुखाबाद में बाढ़ की चपेट में 50 से अधिक गांव हैं। अमृतपुर तहसील के बगल बने एसडीएम आवास में भी पानी भरा है। संभल में गंगा का जलस्तर बढ़ने से चिरवारी गांव के पास गंगा बांध कट गया। इससे 20 गांव पानी में घिर गए। सैकड़ों बीघे फसलें पानी में डूब गई। मौसम विभाग ने आज 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को प्रयागराज, गोरखपुर, बस्ती, जालौन समेत 10 से अधिक जिलों में झमाझम बारिश हुई। इससे कई इलाकों में पानी भर गया। सोनभद्र में 3 घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे तालाब बन गया। 3 तस्वीरें देखिए- यूपी में अब तक 10% ज्यादा बारिश हुई
मंगलवार शाम IMD की ओर से जारी रिपोर्टर के मुताबिक, 24 घंटे में 5.2 मिमी बारिश हुई। वहीं, 1 जून से 12 अगस्त तक यूपी में 497.3 मिमी बारिश हुई, जो अनुमान 459.3 मिमी से 8% अधिक है। बंगाल की खाड़ी में एक नया वेदर सिस्टम बन रहा है। 13 से 15 अगस्त के बीच प्रदेश के पूर्वी-पश्चिमी दोनों हिस्सों में अच्छी बारिश के संकेत हैं। – अतुल कुमार सिंह, वरिष्ठ मौसम विज्ञानी UP में बारिश से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….