लखनऊ के मंदिरों में प्रकट हुए कन्हैया:इस्कॉन मंदिर में हरे कृष्णा..हरे कृष्णा का शंखनाद, खाटू श्याम मंदिर में खुशी से नाचे भक्त

लखनऊ के मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण प्रगट हुए। मंदिर घंटे घड़ियाल की ध्वनि से गूंज उठे। भक्त बोले- नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की। सुशांत गोल्फ स्थित इस्कॉन मंदिर में पंचामृत अभिषेक के बाद 108 दीपों से भगवान की आरती की गई। यहां हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर में खुश होकर भक्त नाचने लगे। पुलिस लाइन और पीएसी ग्राउंड में भी जन्माष्टमी मनाया गया। पुलिस लाइंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। यहां योगी ने कहा- कर्म करें, फल की चिंता मत करें। यूपी को अपराध मुक्त बनाने का काम किया जा रहा है। आज से 5000 साल पहले भगवान कृष्ण ने दुर्जनों के संहार का संदेश दिया था। आज भी वह इस काम की प्रेरणा दे रहे हैं। आप को भी यह संदेश ग्रहण करने का काम करना है। 4 तस्वीरें देखिए… जन्माष्टमी के पल-पल अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…