जब तक कोई सुसाइड न कर ले, तब तक लोग मानते कहां हैं कि कोई कितने दर्द में है…रविवार देर रात इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके महिला ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। वह 5 महीने से एक युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। कानपुर में घटना के बाद लिव-इन में रहने वाला युवक फरार हो गया। सोमवार सुबह किराएदारों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि एक साल पहले महिला अपने पति को छोड़ कर अलग रह रही थी। घटना नौबस्ता की है। अब पढ़िए पूरा मामला… 9 साल पहले की थी लव मैरिज
सचेंडी थाना क्षेत्र निवासी अंजलि गौतम (28) ने 9 साल पहले नौबस्ता में रहने वाले पेंटिंग कारीगर आकाश गुप्ता से लव मैरिज की थी। उनके दो बच्चे आर्यन और आर्या हैं। नौबस्ता निवासी बड़ी बहन अर्चना ने बताया कि एक साल पहले पति से विवाद होने के बाद अलग रहने लगी थी। इसके बाद वह 5 महीने से ऑटो ड्राइवर आकाश गौतम के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। सुसाइड के बाद भाग निकला युवक
रविवार देर रात महिला ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद आकाश मौके से भाग निकला। आज सुबह काफी देर तक कमरा न खुलने पर आसपास के लोगों ने झांक कर देखा तो अंजलि का शव फंदे से लटकता मिला। पड़ोसियों की सूचना पर नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम भिजवाया। पति के साथ रहते थे बच्चे
महिला की बहन ने बताया- अंजलि के लव मैरिज करने के बाद परिजन उससे मतलब नहीं रखते थे। वह उसी के साथ रहती थी। उसके दोनों बच्चे पति के साथ रहते थे। ये प्रेमी के साथ अकेले रहती थी। सुसाइड करने से पहले अंजलि ने अपनी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। अपने पति से वह एक साल से अलग रह रही थी। अंजलि के दो से तीन लोगों के साथ अवैध संबंध थे। इसलिए दोनों में विवाद होता था। इसी वजह से उसके पति ने उसको छोड़ दिया था। नौबस्ता इंस्पेक्टर शरद तिलारा ने बताया- महिला के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। —————— ये खबर भी पढ़ें… कुत्ते से बुलेट टकराने पर महिला दरोगा की मौत:गाजियाबाद में 2 साल पहले नौकरी जॉइन की; पिता बोले- IAS बनना चाहती थी गाजियाबाद में महिला दरोगा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे ड्यूटी करके बुलेट से अपने कमरे पर जा रही थीं। कार्ट चौक पर अचानक सामने कुत्ता आ गया, जिससे वह बैलेंस खो बैठीं। बाइक कुत्ते से टकरा गई और दरोगा सड़क पर गिर गईं। तभी पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर…