त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। गाजीपुर में सोमवार शाम तहसील सभागार में बीएलओ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर एस. ने बीएलओ को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया। चुनाव आयोग के निर्देश पर 19 अगस्त से 29 सितंबर तक मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा। बीएलओ को गांवों में घर-घर जाकर सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जाएंगे। मतदाता सूची से उन लोगों के नाम हटाए जाएंगे जो स्थाई रूप से अन्यत्र चले गए हैं। विवाहित महिलाएं जो दूसरे स्थान पर चली गई हैं और दिवंगत मतदाताओं के नाम भी सूची से हटाए जाएंगे। नए मतदाताओं के लिए फॉर्म 16, नाम संशोधन के लिए फॉर्म 17 और नाम हटाने के लिए फॉर्म 18 का उपयोग किया जाएगा।