वाराणसी में 10 घंटे से झमाझम बारिश:BHU अस्पताल कैंपस में 3 फीट पानी भरा, आज 60 जिलों में अलर्ट

वाराणसी में 10 घंटे से झमाझम बारिश हो रही है। BHU अस्पताल परिसर में 3 फीट तक पानी भर गया। इसी पानी से होकर मरीजों को आना-जाना पड़ा। BHU सिंहद्वार पर भी पानी भर गया। अस्सी से गोदौलिया जाने वाले रूट पर सीवर ओवरफ्लो होने से गलियों में गंदा पानी भर गया। यही हाल शहर की हर गली-मोहल्ले का रहा। यूपी के 60 जिलों में मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम के असर से यूपी के ज्यादातर इलाकों में 22 से 25 अगस्त तक चार दिन अच्छी बारिश होगी। ये यूपी में किसानों के लिए अच्छी खबर है। मानसूनी एक्टिविटी फिर बढ़ गई। वाराणसी की 3 तस्वीरें देखिए शुक्रवार को 52 जिलों में 4.9 मिमी बारिश हुई
शुक्रवार को नोएडा, लखनऊ, वाराणसी समेत 52 जिलों में 4.9 मिमी बारिश हुई। अमेठी में दोपहर बाद एक घंटे में 6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यहां थाना, तहसील में पानी घुस गया। लगातार बारिश से प्रदेश की नदियों में बाढ़ है। ललितपुर में बारिश के चलते 4 बांध उफना गए हैं। माताटीला, राजघाट, जामनी और भौंरट बांध के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। हरदोई में गंगा और रामगंगा नदी उफान पर है। यहां के 29 गांवों में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। 35 बेसिक स्कूल भी बंद हो गए हैं। महराजगंज में लगातार दो दिनों की बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बरगदवा के हरखपुरा के पास महाव नाला टूट गया। एसडीएम और तहसीलदार मरम्मत के लिए पहुंचे। आसपास के लोगों को अलर्ट किया गया है। अमेठी में ग्रामीणों ने खुद ही बांस का पुल बना डाला है। संग्रामपुर मार्ग टिकरिया के पास पुल बन रहा था। यहां बीते दिनों तेज बहाव में एप्रोच मार्ग पर बह गया था। अब PWD के अधिकारियों ने ग्रामीणों को चेतावनी दी है। कहा, अगर कोई घटना हुई तो ग्रामीण खुद जिम्मेदार होंगे। UP में बारिश से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….