बुलंदशहर में हादसा, 8 की मौत:श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में कंटेनर ने मारी टक्कर, 43 घायल

बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी।ट्रॉली सवार श्रद्धालुओं में से 8 की मौत हो गई। 43 लोग घायल हैं। हादसा एनएच 34 पर अरनिया क्षेत्र के घटाल गांव के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। तस्वीरें देखिए- खबर अपडेट की जा रही है..