7 सितंबर को दोपहर बाद नहीं होंगे रामलला के दर्शन:चंद्रग्रहण का सूतक लग जाएगा,शाम को बंद रहेंगे अयोध्या के मंदिर

7 सितंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण के चलते दोपहर 12:57 बजे से सूतक लग जाएगा। इसके चलते दोपहर बाद से रामलला के दर्शन बंद हो जाएंगे। सूतक लगने के साथ ही राम मंदिर समेत अयोध्या धाम के प्रमुख मठ-मंदिरों के कपाट दोपहर बाद श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे। श्रद्धालु घर पर रहकर मंत्र-जप, भजन-कीर्तन कर सकते हैं ग्रहण की समाप्ति के बाद विधि-विधान से शुद्धिकरण होगा। इसके बाद 8 सितंबर की सुबह से श्रद्धालु फिर रामलला,हनुमानगढ़ी,कनक भवन,श्रीरामवल्लभाकुंज सहित अन्य मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे। संतों का कहना है कि ग्रहण काल में मंदिरों के कपाट बंद रखना सनातन परंपरा का हिस्सा है। इस अवधि में श्रद्धालु घर पर रहकर मंत्र-जप, भजन-कीर्तन और धार्मिक पाठ का आयोजन कर पुण्य अर्जित कर सकते हैं। रात 9 बजकर 57 मिनट से रात 1 बजकर 27 मिनट तक रहेगा ग्रहण प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्किराम के अनुसार इस बार चंद्रग्रहण भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सात सितंबर को कुंभ राशि और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में लग रहा है। चंद्रग्रहण का स्पर्श रात 9 बजकर 57 मिनट पर होगा। मध्य रात 11: 42 पर और मोक्ष रात 01:27 पर होगा। ग्रहण पूरे देश में दृश्य होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। चंद्रग्रहण का सूतक काल दिन में 12:57 से शुरू होगा।