यूपी के 23 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। यहां 30 से 40Km की रफ्तार से हवा चल सकती है। प्रदेश में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। पीलीभीत में सबसे ज्यादा हालात खराब हैं। शारदा और देवहा नदी की बाढ़ से टनकपुर और बीसलपुर हाईवे डूब गया है। एसपी अभिषेक यादव बुधवार को ट्रैक्टर से अपने दफ्तर पहुंचे। सड़कों और घरों में 5 फीट तक पानी भर गया है। लोग छतों पर गुजारा करने को मजबूर हैं। बाढ़ का पानी जिला मुख्यालय समेत 25 गांवों में घुस गया है। मुख्यालय से महज 3 किमी दूर गांव टहा निवासी गुरदीप सिंह (68) का सोमवार सुबह निधन हो गया था। श्मशान घाट डूबा हुआ है। इसलिए परिजनों ने पानी घटने का इंतजार किया। जब पानी कम नहीं हुआ तो बुधवार को खेत में टीनशेड लगाकर अंतिम संस्कार किया। थाना गजरौला कला क्षेत्र के पिपरिया कालोनी के अर्जुन मंडल (32) दोपहर करीब 2 बजे कटना नदी के किनारे अपने खेत पर थे। उनकी नजर खेत में जमा लगभग 2 फीट पानी में डूब रहे तेंदुए के बच्चे पर पड़ी। वो अपनी जान बचाने के लिए अपने पैर पटक रहा था। अर्जुन ने अपनी जान की परवाह किए उसे पानी से बाहर निकाला। हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से गाजियाबाद में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। 7 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। एक मंजिल तक घर डूब गए हैं। मथुरा के वृंदावन में परिक्रमा मार्ग तक पानी पहुंच गया। इसके चलते परिक्रमा पर रोक लगा दी गई। बाढ़ से करीब 900 परिवार प्रभावित हैं। मथुरा में 12वीं तो मेरठ में 8वीं तक आज गुरुवार को स्कूल बंद हैं। पीलीभीत में बाढ़ से हालात खराब, तस्वीरें देखिए- आज कहां हो सकती है बारिश, जानिए 24 घंटे में 29% ज्यादा बारिश हुई
बुधवार को 60 जिलों में औसतन 8.4 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 6.5 मिमी से 29% ज्यादा है। प्रदेश में अब तक 629.5 मिमी बारिश हो चुकी है, ये सामान्य 614 मिमी से 3% ज्यादा है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, अगस्त में सामान्य बारिश हुई थी। अब मानसून अपने आखिरी चरण में है। अगले 3 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है।
बाढ़ और बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…