प्रयागराज में लापता 19 साल की युवती का शव गुरुवार को प्राइमरी स्कूल के पास तालाब में मिला। शरीर पर चोट के निशान मिले। चेहरे को जला दिया गया था, ताकि उसकी पहचान न हो सके। आशंका है कि चेहरे पर तेजाब डाला गया था। तालाब में लाश फूल गई थी। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या कर लाश तालाब में फेंकी गई है। उसकी आंख फोड़ दी गई। वह 2 सितंबर यानी मंगलवार की रात 2 बजे से लापता थी। युवती ने मोबाइल पर किसी से मैसेज कर बात की थी। इसके बाद वह आधी रात घर से निकल गई। पुलिस अधिकारियों ने गांव पहुंचकर लोगों से पूछताछ की है। घरवालों ने दाे मोबाइल नंबर पुलिस को दिए हैं, जिस पर युवती बातचीत करती थी। मामला सराय ममरेज थाना क्षेत्र के खखैचा गांव का है। अब पढ़िए पूरा मामला इंटर के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी
खखैचा गांव में रेखा देवी अपनी तीन बेटी और एक बेटे के साथ रहती हैं। बेटियों के नाम किरन, आकांक्षा और आंचल हैं। किरन सबसे बड़ी है। सबसे छोटा भाई मोहित है। पिता राजेंद्र प्रसाद की 5 साल पहले मौत हो चुकी है। किरन (19) ने 2024 में इंटर पास किया था। इसके बाद एडमिशन नहीं लिया। दो सितंबर की रात किरन ने अपनी रिश्तेदार युवती के मोबाइल से किसी को मैसेज किया था। इसके बाद उस मैसेज को डिलीट भी कर दिया। रात दो बजे परिवार के लोगों ने देखा तो वह गायब थी। घरवाले उसकी तलाश करने में लगे रहे। लेकिन वह कहीं नही मिली। तालाब में मिला शव
परिजनों ने थाने में लड़की के गायब होने की शिकायत की थी, लेकिन गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। गुरुवार सुबह 10 बजे घर से 400 मीटर दूरी पर प्राथमिक विद्यालय के पास तालाब में लड़की का शव मिला। शव की पहचान परिजनों ने किरन के रूप में की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। चेहरे को जलाया गया था
परिवार वालों का कहना है कि उसकी पीठ पर चोट थी। चेहरा बिगाड़ा गया था। उसके चेहरे को जलाया गया था। चाचा हरिशचंद्र के बेटे पिंटू ने सराय ममरेज थाने में हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। उनका कहना है कि शरीर पर चोटों के निशान और चेहरे पर तेजाब डाले जाने की आशंका है। मां ने कहा- मेरे बेटी की आंख भी फोड़ी
किरन की मां रेखा देवी ने बताया- घर में कोई विवाद नहीं था, ऐसे में वह आत्महत्या नहीं कर सकती। उनका कहना है कि वह किसी के बुलावे पर ही घर से निकली थी। उसके बाद में उसकी हत्या कर दी गई है। मेरी बेटी की आंख भी फोड़ी गई है। चेहरे पत्थर से कूच कर खराब किया है। एसीपी सुनील कुमार सिंह ने बताया- लड़की के लापता होने के बाद भी घरवालों ने गुमशुदगी नहीं दर्ज कराई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। लाश फूल गई है, ऐसे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। टीम को जांच के लिए लगाया गया है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। ——————- ये खबर भी पढ़ें… आगरा में पत्नी ने पति का अपहरण कराया, VIDEO:जीजा का हाथ-पैर बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंसा; कार की डिग्गी में भरकर ले गए आगरा में नाराज पत्नी ने भाइयों को भेजकर पति का अपहरण करवा दिया। गुरुवार सुबह पति घर के बाहर मंदिर में पूजा कर रहा था, तभी पत्नी के तीन भाई दो अन्य लोगों के साथ पहुंचे।उन्होंने पति को पकड़कर जमकर पीटा। फिर हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए, मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और कार की डिग्गी में डालकर घर के लिए रवाना हो गए। पढ़ें पूरी खबर…