लखनऊ के KGMU में बेहटा इलाके में रविवार को हुए पटाखा विस्फोट कांड में घायल युवक ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। घटना के बाद गंभीर हालत में उसे KGMU के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे प्लास्टिक सर्जरी वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। गुरुवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं, दूसरे घायल नदीम की हालत भी बेहद नाजुक बताई गई है। माता-पिता की हादसे में गई थी जान जानकारी के मुताबिक इरशाद हादसे में मारे गए आलम का बेटा था। आलम और उनकी पत्नी मुन्नी की विस्फोट के दौरान घर में ही मौत हो गई थी। इरशाद के अलावा उनका पड़ोसी नदीम भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। दोनों का इलाज KGMU में चल रहा था। इस बीच गुरुवार दोपहर इरशाद ने दम तोड़ दिया। इरशाद विस्फोट मेंं 95% झुलस गए थे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका बेहटा गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इरशाद के परिवार में अब तीन भाई दिशान, इरफान और इमरान बचे हैं। इरफान और इमरान दूसरे शहर में वेेल्डिंग का काम करते हैं।