मेरठ में रामभद्राचार्य महाराज की कथा:बारिश के बीच छाता लगाकर पहुंचे, कई जिलों से पहुंच रहे लोग

मेरठ में स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का प्रवास आज सोमवार से प्रारंभ हो रहा है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भामाशाह पार्क में श्रीराम कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा साकेत से विक्टोरिया पार्क तक निकली। इसमें महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा निकाली। वहीं, पहले दिन बारिश होने के कारण कथा विलंब से शाम 6 बजे प्रारंभ हुई। स्वामी रामभद्राचार्य जी बारिश के बीच कैंट क्षेत्र में पहुंचे हैं। रामकथा 8 से 16 सितंबर तक चलेगी। 2 तस्वीरें देखिए कई जिलों से लोग पहुंचेंगे
मेरठ सहित आसपास के जिलों व अन्य राज्यों से भक्तगण आकर कथा का श्रवण करेंगे। सोमवार को सुबह कलश यात्रा निकाली जाएगी। साकेत से विक्टोरिया पार्क तक निकाली जाने वाली इस कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश और नारियल रखकर चलेंगी। कथा के पहले ही दिन बरसात होने के कारण कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। खुले मैदान में जर्मन हैंगर लगाकर कथा की जा रही है। इसलिए पूरे पंडाल में पानी भर गया है। कथा का समय शाम 4 बजे से था। लेकिन, बारिश और जलजमाव के कारण 5 बजे से कथा होना शुरू हुआ। लेकिन जब पानी नहीं निकला तो कथा का समय बदलकर सोमवार को 6 बजे किया गया है। इसी यात्रा के साथ कथा समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं शाम को स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का कथावाचन प्रारंभ होगा। कथा समारोह के लिए भामाशाह पार्क में बड़ा पंडाल तैयार किया गया है। जर्मन हैंगर से इस पंडाल को तैयार किया गया है। पूरा वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है। ताकि पंडाल में अंदर पानी न जाए। साथ ही पंडाल में गर्मी से बचने के लिए पंखे और कूलर लगाए गए हैं।