सहारनपुर में 17 साल के लड़के का शव आम के बाग में पेड़ से लटकता मिला। वह 3 दिन से घर से गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। शरीर में पिटाई से चोट के निशान मिले हैं। घरवालों का आरोप है कि अफेयर के चलते पड़ोसी गांववालों ने हत्या कर शव लटकाया है। उन लोगों के कई दिन से धमकी भरे फोन आ रहे थे। हत्या करने की धमकी दी जा रही थी। इसके बाद आज बेटे का शव मिला है। मामला थाना बेहट थाना क्षेत्र का है। 2 दिन से गायब था लड़का
आलमपुर कलां गांव में रहने वाले मदन मजदूरी करते हैं। उनके 5 बेटे और एक बेटी है। पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसका 5वें नंबर का बेटा भोला (17) गंगोह में चौकीदारी करता था। पिछले 3 दिन से वह गायब चल रहा था। सोमवार को उसका शव गांव के ही बलबीर सिंह राणा के बाग में एक पेड़ से लटका मिला। बड़े भाई राहुल ने बताया- 6 सितंबर को भोला के पास एक फोन आया था। इसके बाद वह बाइक लेकर चला गया। हमने उससे पूछा, तो बताया कि खेत जा रहा है। लेकिन, उसके बाद घर नहीं लौटा। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा, तो मैंने और पापा ने सभी जगह उसकी तलाश की। उसके दोस्तों और रिश्तेदारों से भी पूछा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सोमवार को बाग में लटकता मिला शव
सोमवार सुबह गांव के लोगों ने घर से लगभग 1 किमी दूर भोला का शव बाग में लटका देखा। सूचना पर भोला के घरवाले भी बाग में पहुंचे। घरवालों ने बताया कि उस समय भोला का शव नायलॉन की रस्सी से लटक रहा था। शव जमीन से लगभग 15 फीट की ऊंचाई पर था। इससे लग रहा है कि किसी ने मारकर लटकाया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा। तब उसके शरीर पर पिटाई के निशान भी मिले हैं। भाई बोला- वो लोग लगातार धमकी दे रहे थे
भोला के भाई राहुल ने पुलिस को बताया कि 21 अगस्त से मेरे पास लगातार धमकी भरे फोन आ रहे थे। उन लोगों ने धमकी दी थी कि अगर तुम्हारा भाई मांझीपुर गांव आया, तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। शव मिलने के बाद भाई राहुल ने बेहट थाने में मांझीपुर गांव में रहने वाली मुस्कान, रिमझिम, शगुन और राजा के खिलाफ शिकायत दी है। एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। शव 2 दिन पुराना होने से शरीर पर निशान हो जाते हैं। मामला सुसाइड का है। गुमशुदगी की एफआईआर 2 दिन पहले ही दर्ज हो चुकी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। ———————— ये खबर भी पढ़ें एकतरफा प्यार में महिला को जिंदा जलाया, फर्रुखाबाद में 70% झुलसी, खुद उठी स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंची…मौत फर्रुखाबाद में युवक ने शादीशुदा महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। तब तक आरोपी फरार हो गए। लोगों ने आग बुझाई। करीब 70% झुलसी महिला खुद उठी और स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंची। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें