नेपाल में हिंसा की आग जिला मुख्यालय तक पहुंच गई है। इसकी वजह से यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बसों की आवाजाही रुक गई है। इस बीच नेपाल के भैरहवा से शाहनवाज अपनी शादी के लिए यूपी के नौतनवा बाइक से निकले। वह पीछे बैठे थे, जबकि रिश्तेदार बाइक चला रहा था। उनके साथ और कोई बाराती नहीं था। जब वह दोपहर करीब 12 बजे सोनौली बॉर्डर पहुंचे तो सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने उन्हें रोक लिया। सुरक्षा जांच के दौरान शाहनवाज ने अधिकारियों को अपनी पहचान के दस्तावेज दिखाए और उन्हें भारत आने का कारण बताया। इसके बाद ही एसएसबी ने उन्हें भारत में प्रवेश करने की अनुमति दी। बारात के नौतनवा पहुंचने के बाद शाहनवाज की शादी होगी। यूपी से सटे नेपाल बॉर्डर की पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…