गर्भवती को गर्भ निरोधक खिलाकर किया गैंगरेप:पीड़िता की कानपुर हैलट में मौत, 4 माह की प्रेग्नेंट थी महिला

हमीरपुर में एक मूकबधिर गैंगरेप पीड़ित महिला को जबरन गर्भ निरोधक दवा खिला दी गई। जिससे उसकी मौत हो गई। महिला 4 माह की गर्भवती थी और शादीशुदा थी। ससुराल में विवाद होने के कारण 2 साल से अपने मायके में रह रही थी। यहीं पर गांव के एक युवक ने उससे नजदीकियां बढ़ाई। जब महिला गर्भवती हो गई तो उसने युवक को ये बात बताई। इसके बाद युवक ने महिला से मिलना बंद कर दिया। पीड़िता ने मां को इस बात की जानकारी दी। परिवार के लोग जब युवक के घर पहुंचे तो उनके साथ गाली गलौज की गई और मौके से भगा दिया गया। पीड़िता का गांव में ही होगा अंतिम संस्कार वहीं मौका पाकर युवक अपने एक साथी के साथ मिलकर पीड़िता को खेत पर ले गया। वहां उसको ज्यादा गर्भ निरोधक दवा खिला दी। फिर दोनों ने उसका गैंगरेप किया। जिससे पीड़िता की हालत बिगड़ गई। बुधवार को कानपुर हैलट में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़िता का अंतिम संस्कार गांव में ही होगा। ये मामला हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता ने 5 सितंबर को परिवार को मामले की जानकारी दी थी। 6 सितंबर को आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला का गैंगरेप किया और दवा खिलाई। पीड़िता की तबियत बिगड़ने पर उसे हमीरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। 10 सितंबर की सुबह महिला की मौत हो गई। बता दें, आरोपी रामबाबू की उम्र 35 साल है। मुन्नीलाल की उम्र 50 साल है। उसके 2 बेटे और 1 बेटी है। सभी की शादी हो चुकी है। पीड़िता की उम्र 30 साल थी। उसकी शादी जालौन में हुई थी। दोनों आरोपी खेती किसानी करते हैं। आरोपी ने साथी साथ मिलकर बेटी संग किया गलत काम मामले में पीड़िता के पिता ने बताया, बेटी बोल सुन नहीं पाती है। इस वजह से ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। परेशान होकर हम लोग उसको घर वापस ले आए। यहां वो कब युवक से मिलती थी, इसकी जानकारी नहीं है। मुझे तो उसके गर्भवती होने पर पता चला। 6 सितंबर को आरोपी मेरी बेटी के साथ फिर से गलत हरकत किया, जब मैं अपनी पत्नी के साथ खेत पर काम करने गया था। जब हम लोग घर वापस आए तो बेटी घर पर नहीं थी। बहुत देर ढूंढने के बाद देर शाम को बेटी खेत पर रोती मिली। उसने हमें पूरी बात बताई। बेटी का इलाज करवा रहे थे लेकिन वो बच नहीं सकी। हमने पुलिस से मामले की शिकायत की है। लेकिन अभी तक कोई भी गिरफ्तार नहीं हुआ है। ससुराल वाले बेटी संग मारपीट करते थे- पिता पिता ने आगे बताया, बेटी की शादी 3 साल पहले की थी। पहले तो सब ठीक रहा लेकिन धीरे-धीरे वो लोग बेटी के साथ मारपीट करते। उसकी कमी को लेकर सुनाते। इन सब चीजों से बेटी बहुत परेशान रहती थी। तभी हम लोग उसको वापस घर ले आए थे। मामले में सदर सीओ कमल ने बताया, हम लोग मामले की जांच कर रहे हैं। बुधवार को पीड़िता का अंतिम संस्कार होगा। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से भी सबूत जमा किए गए हैं। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह खबर भी पढ़ें- पत्नी बोली- मेरे सामने गोली गोलियों से भून दिया:झांसी में बोली- मुझे एक-एक बात याद, आरोपियों को भी उसी तरह गोली मारी जाए झांसी में पत्नी के सामने हमलावरों ने अरविंद को गोलियों से भून दिया। पत्नी संगीता बोलीं- हमें एक-एक बात याद है। मेरे पति को घेर कर मार दिया। हमलावर डंडे से मारना चाहते थे, लेकिन हम बचाने के लिए उनके ऊपर लेटे गए, तो उन्होंने बंदूक अड़ाकर चार गोलियां मार दीं, हम कुछ नहीं कर पाए। बोलीं, हमें इंसाफ चाहिए। उन्हें भी पुलिस गोली मार दे। यहां पढ़ें पूरी खबर