अखिलेश अंदर, बाहर युवक ने खुद को आग लगाई:सपा ऑफिस के बाहर की घटना, पुलिसवाले कंबल में उठाकर ले गए

लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी ऑफिस के बाहर बुधवार को अचानक सनसनी फैल गई। एक युवक ने खुद को आग लगा ली। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पानी डालकर लपटों को बुझाया। युवक को कंबल में लपेटकर ई-रिक्शा से सिविल अस्पताल ले गए। गंभीर स्थिति में उसका उपचार चल रहा है। युवक की पहचान अलीगढ़ के योगेश गोस्वामी के रूप में हुई है। पार्टी दफ्तर के अंदर सबा परवीन सहित कई लोग अखिलेश से मिलने गए थे, तभी युवक ने पार्टी दफ्तर के बाहर आग लगा ली। अभी तक की जांच में सामने आया है कि 6 लाख रुपए को लेकर युवक का विवाद चल रहा है। उसी को लेकर उसने यह कदम उठाया है। देखिए 3 तस्वीरें… सबा परवीन के घर रहता है योगेंद्र योगेंद्र अलीगढ़ में सबा परवीन के घर पर रहता है। सबा के पास ही रहने वाले दानिश से उसका 6 लाख रुपए को लेकर विवाद था। इसको लेकर कई बार स्थानीय पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसको लेकर सबा परवीन कुछ लोगों के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने आई थीं। सबा परवीन सहित कई लोग समाजवादी पार्टी कार्यालय के अंदर चले गए। योगेंद्र बाहर था। उसने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। —————– खबर अपडेट की जा रही है…