अखिलेश का सरदार लुक, पहली बार सिख पगड़ी पहनी:नेपाल हिंसा का जिक्र, वोट डकैती पर बड़ा दावा, VIDEO में देखिए 5 बड़ी बातें

सपा प्रमुख अखिलेश यादव शुक्रवार को सरदार के लुक में नजर आए। उन्होंने पहली बार सार्वजनिक तौर पर सिख पगड़ी पहनी। अखिलेश ने कहा- लाल पगड़ी खुशी के समय पहनाई जाती है। अब खुशी आने वाली है सपा सरकार बनने वाली है। उन्होंने नेपाल में तख्त पलट को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। कहा- वोट की डकैती होगी तो पड़ोसी देश की तरह यूपी की जनता भी सड़क पर दिखाई देगी। VIDEO में देखिए अखिलेश की 5 बड़े दावे…