SGPGI का 29वां दीक्षांत समारोह 16 सितंबर को:डॉक्टर और नर्सेज को दी जाएंगी उपाधि, राज्यपाल रहेंगी मौजूद

SGPGI का 29 वां दीक्षांत समारोह 16 सितम्बर को आयोजित होगा। संस्थान के डीन डॉ.शालीन कुमार ने बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समारोह की अध्यक्षता करेंगी। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोइण्ट्रोलॉजी, हैदराबाद के डॉ.डी.नागेश्वर रेड्डी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह शामिल होंगे। सोमवार को होगा फुल ड्रेस रिहर्सल संस्थान के निदेशक पद्मश्री डॉ.आरके धीमान के निर्देश पर समारोह का रिहर्सल कर व्यवस्थाएं परखी गईं। दीक्षांत समारोह में संस्थान में पढ़ाई कर रहे डीएम, एमसीएच , एमडी, पीडीसीसी एवं बीएससी नर्सिग के प्रशिक्षु डॉक्टर और नर्सेज को डिग्री दी जाएगी। सोमवार को शोभा यात्रा,डॉक्टरों के साथ डिग्री होल्डर का रिहर्सल किया जाएगा। समारोह में संस्थान में उत्कृष्ट शोध करने वाले संकाय सदस्य को डॉ.एसआर नायक पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ शिक्षार्थी को प्रो.एसएस अग्रवाल पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ डीएम व एमसीएच छात्र को डॉ.आरके शर्मा पुरस्कार दिया जाएगा। अवार्ड के नामों के चयन के लिए गठित कमेटी सोमवार को नामों की घोषणा करेगी।