जालौन में गल्ला व्यापार कल्याण समिति का चुनाव 15 सितंबर को होगा। इस चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रत्येक पद के लिए दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। अध्यक्ष पद के लिए पंकज गुप्ता और प्रेमदास गुप्ता (भूरे मामा) चुनाव लड़ रहे हैं। महामंत्री पद के लिए संदीप तिवारी और गजेंद्र सिंह गुर्जर, तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोज शिवहरे और मोहन सिंह कुशवाहा प्रत्याशी हैं। शनिवार को नवीन गल्ला मंडी में पंकज गुप्ता गुट के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ। शिवशंकर, सीताराम कुशवाहा, सईद प्रधान नगरी और राजेंद्र साहू ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे दो दिन पहले प्रेमदास गुप्ता गुट का चुनाव कार्यालय भी खुल चुका है। सभी उम्मीदवार मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं। चुनाव परिणाम 15 सितंबर को मतदान के बाद घोषित किए जाएंगे।