कानपुर में 11वीं की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कोचिंग से लौटते वक्त छात्रा को 8-10 लड़कों ने रोक लिया। बैट डच करने लगे। विरोध करने पर एक आरोपी ने थप्पड़ जड़ दिए और फिर मुंह पर थूक दिया। एक छात्र ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीट दिया। बचाव में उसका चश्मा टूट गया। इसके बाद आरोपी धमकाते हुए फरार हो गए। कहा कि अगर कहीं शिकायत की तो तुम्हें और परिवार को जान से मार दूंगा। छात्रा ने घर पहुंचकर मां को पूरी बात बताई। पूरा मामला 8 सितंबर का है। 2 दिन बाद छात्रा की मां ने किदवई नगर थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। वह थाने से लंगड़ाते बाहर आया। माफी मांगते हुए बोला- आज के बाद किसी भी लड़की को नहीं छेड़ूंगा। सभी को अपनी मां-बहन समझूंगा। अब पूरा मामला जानिए कोचिंग पढ़ने गई थी छात्रा
केशव नगर की रहने वाली महिला के मुताबिक, उनके पति की मौत हो चुकी है। उनकी बेटी प्राइवेट स्कूल में 11वीं की छात्रा है। 8 सितंबर को मेरी बड़ी बेटी साकेत नगर के एक कोचिंग में दोस्तों के साथ पढ़ने गई थी। वहां उसकी क्लास शाम 5 से 7 बजे तक चलती है। क्लास खत्म हुई तो बेटी अपनी सहेली और दो अन्य छात्रों के साथ घर लौटने लगी। जैसे ही रास्ते में पहुंची, तभी साकेत नगर में किराए पर कमरा लेकर रह रहा युवक यश कुमार अपने 8 से 10 साथियों के साथ पहुंच गया। बेटी पर कमेंट करने लगा। बेटी ने कहा- ये क्या बदतमीजी है, तुम मेरा रास्ता क्यों रोकते हो? आरोपी युवक ने उसके साथ बैड टच करना शुरू कर दिया। जब बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके मुंह पर 3 थप्पड़ मार दिए। बेटी के साथ के छात्रों ने विरोध किया तो उन्हें भी पीटा
छात्रा की मां ने बताया-जब बेटी के साथ के छात्रों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें भी मारना शुरू कर दिया। छात्र के मुंह पर थप्पड़ मारा, जिससे उसका चश्मा टूट गया। आरोपियों ने बैड टच करने के बाद धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत की तो तुम्हें और परिवार को जान से मार दूंगा। मेरा परिवार डरा हुआ है। मेरे परिवार में कोई व्यक्ति नहीं है। छात्रा ने कहा- युवक की धमकी से डरी हुई हूं
पीड़ित छात्रा ने कहा- यश कुमार मुझे 3 साल से परेशान कर रहा है। उसकी धमकी से मैं डरी हुई हूं। अगर उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो मेरा स्कूल और कोचिंग आना जाना मुश्किल हो जाएगा। छात्रा के घर पर रूम लेकर रहता था मुख्य आरोपी
पुलिस की जांच में सामने आया कि यश कुमार पहले छात्रा के यहां ही किराए पर कमरा लेकर रहता था। अब दूसरी जगह रह रहा है। थाना प्रभारी विनोद यादव ने बताया- पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के मेडिकल कराने के बाद बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी को साकेत नगर स्थित सुभाष इंटर कॉलेज के पास से पकड़ा है। उसने अपना नाम यश कुमार बताया है। आरोपी ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। कहा- आज से मैं हर लड़की को अपनी मां-बहन समझूंगा। —————————-
ये खबर भी पढ़ें…
अखिलेश दुबे का करीबी इंस्पेक्टर अरेस्ट होते ही रोने लगा: चिल्लाकर बोला- दम है तो IPS को पकड़ो, मेरा क्या कसूर कानपुर के अखिलेश दुबे का करीबी सस्पेंड इंस्पेक्टर सभाजीत मिश्रा अरेस्ट हो गया। SIT ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे इंस्पेक्टर को पूछताछ के लिए बुलाया था। सूत्रों के मुताबिक, 8 घंटे पूछताछ के बाद रात 9 बजे SIT ने इंस्पेक्टर को गिरफ्तारी के आदेश दे दिए। यह सुनते ही इंस्पेक्टर रोने लगा। पढ़िए पूरी खबर