लखनऊ में BCCI का पुतला छीनकर भागा दरोगा, VIDEO:कांग्रेसियों से झड़प, मेरठ में हथौड़े से टीवी तोड़ा, मौलाना बोले- जज्बातों का कत्ल हो रहा

एशिया कप 2025 में आज भारत-पाकिस्तान के बीच मैच हो रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच पहला इंटरनेशनल मैच है। इसे लेकर यूपी के लोग दो धड़ में बंट गए हैं। लखनऊ में मैच से पहले कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पाकिस्तान और BCCI मुर्दाबाद के नारे लगाए। हजरतगंज में BCCI का पुतला लेकर पहुंचे थे। उस पर कालिख पोतकर जलाने लगे, तभी पुलिस वालों से झड़प हो गई। इसी बीच दरोगा पुतला लेकर भाग गया। शाम करीब सवा 6 बजे एक बार फिर कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने BCCI का पुतला फूंका-जय शाह मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान पुलिस उनको रोकती नजर आई। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के लोगों ने भारत की जीत के लिए हवन किया। क्रिकेट पिच बनाई। विकेट और बैट बल्ले के साथ भारत माता के जयकारे लगाए। लोगों ने कहा- जैसे ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को पटका था, उसी तरह मैच में भी पटका जाएगा। काशी में भारत की जीत के लिए फैंस ने हवन और पूजन किया। काशी में फैंस गंगा में उतरकर आरती की। बैट और तिरंगा लेकर इंडिया जीतेगा जैसे नारे लगाए। कहा- भारत पाकिस्तान को धूल चटाएगा। इसकी हमने प्रार्थना की। लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने भारत-पाकिस्तान मैच का बायकॉट किया है। संगठन के प्रवक्ता मौलाना सूफियान निजामी ने कहा- देश के लोगों के जज्बातों का कत्ल किया जा रहा। मेरठ में अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन ने भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर हथौड़े से टीवी को तोड़कर विरोध जताया। 4 तस्वीरें देखिए- भारत-पाक मैच के विरोध और समर्थन से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…