55 साल के सुंदरलाल यादव घर के बरामदे में बैठकर खाना खा रहे थे। उनकी भाभी शिव प्यारी खाना खाने के बाद थोड़ा-सा खाना जानवर को खिलाकर बरामदे से बाहर आईं। वह जानवर को खाना देने के पास उसी के पास बैठ गईं। चारों तरफ अंधेरा था। तभी पीछे से भेड़िया आया। शिव प्यारी की गर्दन और सिर पर वार करके लगातार नोचने लगा। शिव प्यारी चिल्लाई- बचाओ-बचाओ। घबराहट में आई इस आवाज को सुनकर सुंदर लाल दौड़ पड़े। एक हाथ में टार्च थी, दूसरे में डंडा। वह भेड़िए को मारते, लेकिन वह पीछे हटने को तैयार नहीं था। नीचे गिर चुकी शिव प्यारी पर बार-बार हमला करता रहा। खींचने की कोशिश करता। सुंदरलाल लगातार पीटते रहे। उनके हाथ-पांव डर के मारे कांप रहे थे। तभी उनकी आवाज सुनकर 3 अन्य लोग भी आ गए। सभी ने मिलकर भेड़िए पर डंडा मारने शुरू किए। इसके बाद जंगली जानवर बगल लगे गन्ने के खेत में घुस गया। सुंदर लाल अब उस घटना को याद करके कांप जाते हैं। शिव प्यारी बहराइच के जिला हॉस्पिटल में भर्ती हैं। VIDEO में देखिए पूरी घटना…