कानपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने जा रही इंडिगो की फ्लाइट में चूहा दिखा। इस कारण से तुरंत फ्लाइट को रोका गया और सभी यात्रियों को डी-बोर्ड कर दिया गया। फ्लाइट में मौजूद यात्रियों को एयरपोर्ट लाउंज में सुरक्षित स्थान पर बैठाया गया। यात्रियों ने भले ही इस घटना को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद एयरपोर्ट स्टाफ ने पूरे विमान में चूहे को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एयरलाइंस के टेक्निकल स्टाफ और ग्राउंड क्रू ने मिलकर विमान के हर कोने की जांच की। इसके बाद करीब 2 घंटा 40 मिनट की देरी से फ्लाइट ने उड़ान भरी। 189 सीटर विमान में 172 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से कानपुर एयरपोर्ट पर दोपहर 2:10 बजे फ्लाइट पहुंची थी और निर्धारित समयानुसार 2:50 बजे उसे दिल्ली के लिए रवाना होना था। इससे पहले फ्लाइट उडान भरती क्रू मेंबर की नजर केबिन में घूमते एक चूहे पर पड़ी। सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तुरंत फ्लाइट को रोका गया और सभी यात्रियों को डी-बोर्ड कर दिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि जब तक चूहे का पता नहीं चल जाता और विमान पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं हो जाता, तब तक उड़ान नहीं भरेगी। ………………………… ये खबर भी पढ़िए- विधायक VIDEO बनाने लगे तो दहाड़ी बाघिन, डरकर लोग पीछे हटे; सीतापुर में युवक को खाने वाली बाघिन पकड़ी गई सीतापुर में 22 साल के युवक को खाने वाली आदमखोर बाघिन पकड़ी गई है। शनिवार रात 12 बजे बाघिन को घेरकर वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज किया। 50 लोगों की टीम एक महीने से इसकी तलाश में थी, लेकिन हर बार बाघिन टीम को चकमा देकर निकल जाती थी। पढ़ें पूरी खबर…