मेरठ में नर्स पर एसिड अटैक:नाइट ड्यूटी जा रही थी, बेटी के प्रेमी ने फेंका तेजबा; हालत गंभीर

मेरठ के लोहियानगर में मंगलवार रात 9 बजे एक नर्स पर एसिड अटैक हुआ है। नर्स नाइट ड्यूटी के लिए जा रही थी। रात करीब 9 बजे टेंपो स्टैंड के पास एक अज्ञात युवक ने उन पर तेजाब फेंक दिया। हमले में नर्स बुरी तरह झुलस गईं। उनकी चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और सीओ अंतरिक्ष जैन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल महिला को तत्काल नजदीकी अवध अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया- नर्स की बेटी के प्रेमी ने एसिड अटैक किया है। उसकी तलाश की जा रही है। 2 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला
घटना लोहियानगर टेंपो स्टैंड के पास स्थित सद्दाम की दुकान के सामने हुई। एल ब्लाक की रहने वाली महिला रुखसाना पत्नी असलम एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है। रुखसाना मंगलवार रात करीब 9 बजे ड्यूटी जा रही थी। तभी किसी उसकी बेटी के प्रेमी ने रुखसाना पर अचानक तेजाब डाल दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में एसपी अंतरिक्ष जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुला लिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हालत नाजुक होने पर दूसरे अस्पताल रेफर
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रुखसाना को तुरंत नजदीकी अवध अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हमले के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना स्थल के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। महिला की बेटी से किसी युवक से चल रहा था विवाद
स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला की बेटी से किसी युवक का विवाद चल रहा था। महिला ने इसका विरोध किया था। संभावना जताई जा रही है कि इसी रंजिश में हमला किया गया हो। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया- तेजाब डालने वाला एक नाबालिग बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसकी 16 साल की बेटी है। उसे 17 साल के एक युवक का अफेयर चल रहा था। इसकी मां ने विरोध किया था। उसी रंजिश में आरोपी ने उस पर कोई पदार्थ डाला है।