मेरठ में 17 साल के नाबालिग लड़के ने नर्स पर एसिड फेंक दिया। मंगलवार रात वह अस्पताल में ड्यूटी करने जा रही थी। जैसे ही घर से 200 मीटर दूर पहुंची। आरोपी लड़के ने पीछे से आवाज लगाई। नर्स के रुकते ही आरोपी ने झाड़ियों से बोतल निकाली और उस पर एसिड फेंक दिया। उसके दोनों हाथ, आंख, गर्दन और चेस्ट के पास एसिड गिरा। नर्स चीखने लगी। यह देखकर आरोपी वहां से भाग गया। मोहल्ले वाले दौड़कर पहुंचे। दुपट्टे से नर्स की बॉडी को ढका, फिर बाइक से निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही सीओ अंतरिक्ष जैन मौके पर पहुंचे। पुलिस की जांच में पता चला है कि नर्स की बेटी को एक लड़का परेशान कर रहा था। मां के विरोध करने पर उसने एसिड अटैक किया। उसकी तलाश की जा रही है। घटना मंगलवार रात साढ़े 7 बजे लोहियानगर टेंपो स्टैंड के पास सद्दाम की दुकान के सामने हुई। 3 तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला लोहियानगर में रहने वाली महिला रुखसाना निजी अस्पताल में नर्स हैं। उनके पति असलम राजमिस्त्री का काम करते हैं। रुखसाना के 2 बेटे और एक बेटी हैं। बेटे ने बताया- मां रुखसाना मंगलवार को ड्यूटी करने अस्पताल जा रही थीं। घर से करीब 200 दूर एक लड़के ने पीछे से आवाज दी। वह रुक गईं। जब तक वह कुछ समझ पातीं, लड़के ने सड़क किनारे लगी झाड़ियों से बोतल निकाली और मां पर एसिड फेंक दिया। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। मैं भी दौड़ते हुए पहुंचा। देखा तो मां चीख रही थीं। उन्हें आनन-फानन में अवध अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राइमरी इलाज के बाद उन्हें पहले सुधा अस्पताल और फिर दिल्ली रेफर कर दिया गया। टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए
इधर, घटना की सूचना पर सीओ अंतरिक्ष जैन फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया- तेजाब डालने वाला एक नाबालिग बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसकी 16 साल की बेटी है। उसे 17 साल का एक लड़का परेशान कर रहा था। इसकी मां ने विरोध किया था। उसी रंजिश में आरोपी ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाला है। अब पढ़िए लोगों ने जो बताया लड़के ने सड़क किनारे घास में छिपाई थी बोतल केशव ने बताया- 16 से 17 साल का लड़का था। जिसने सड़क किनारे घास में कोल्ड ड्रिंक के बोतल में एसिड रखा था। उस लड़के ने महिला के ऊपर उसने तेजाब फेंक दिया। जब तक हम लोग पहुंचे, तब तक किशोर भाग गया था। मेरे भाई ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। —————– ये खबर भी पढ़ें…
BSA को ऑफिस में हेड मास्टर ने बेल्ट से पीटा:सीतापुर में 6 सेकेंड में 5 बेल्ट मारी; हाथ से छीनकर मोबाइल तोड़ा, फाइलें फाड़ीं सीतापुर में बीएसए अखिलेश सिंह को उनके कार्यालय में हेड मास्टर ने बेल्ट से पीट दिया। हेडमास्टर बृजेंद्र वर्मा अपने खिलाफ हुई शिकायत पर सफाई देने के लिए BSA कार्यालय पहुंचे थे। पढे़ं पूरी खबर…