हरदोई में बीच बाजार लड़की से बैड टच:धनतेरस पर पीछे-पीछे घूमा, पहले कमर पर हाथ लगाया, फिर सिर से सिर टकराया

हरदोई में बीच बाजार में एक युवक ने लड़की से बैड टच किया। युवक लगातार लड़की का पीछा कर रहा था। इसी दौरान उसने पहले लड़की की कमर में हाथ लगाया। इसके कुछ देर बाद उसने हंसते हुए अपना सिर लड़की के सिर से टकराया। फिर मुस्कुराते हुए वहां से भाग गया। यह मामला धनतेरस वाली रात (18 अक्टूबर) का है, लेकिन वीडियो रविवार को सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे अच्छे से सबक सिखाया। इसके बाद युवक थाने से लंगड़ाते हुए बाहर आया। वह माफी मांगता रहा। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। मामला कोतवाली शहर इलाके का है। अब जानिए पूरा मामला… 18 अक्टूबर को धनतेरस वाले दिन शहर के सिनेमा रोड स्थित काशीनाथ ज्वेलर्स के पास बाजार में जबरदस्त भीड़ थी। यहां एक लड़की, अपनी पहचान वाले लड़के साथ घूमने आई थी। इसी दौरान वहां एक युवक उसका पीछा करने लगा। अश्लील हरकत कर बाइक से भागा आरोपी
वह लड़की के पीछे-पीछे चलता रहा। इसके बाद युवक ने लड़की की कमर पर पीछे से हाथ लगाया। इसके बाद आगे बढ़ गया। कुछ सेकेंड बाद वह लड़की के और करीब आ गया। हंसते हुए उसके सिर से अपना सिर टच कर दिया। इसके बाद वह मुस्कुराते हुए बाजार से बाहर निकल गया। अपनी बाइक स्टार्ट कर बाजार से भाग गया। दूध का कारोबार करता है आरोपी युवक
लड़की के पीछे चल रहे किसी शख्स से मोबाइल से युवक की हरकत को रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो पर पुलिस की नजर पड़ी, तो युवक की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान मतलूब (40) के रूप में हुई। वह हरदोई शहर का रहने वाला है और दूध का कारोबार करता है। थाने में ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था
आरोपी युवक की मौके से एक बाइक भी बरामद हुई है। बाइक की नंबर प्लेट से अंतिम 4 अंक गायब थे। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मतलूब को अच्छे सबक सिखाया। इसके बाद जब वह थाने से बाहर निकला, तो ठीक से खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। वह लंगड़ा रहा था। पुलिस से अपनी गलती की माफी मांग रहा था। कह रहा था- माफ कर दीजिए, अब दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया- आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, लोगों का कहना है कि मिशन शक्ति जैसे अभियान के बावजूद महिलाएं सड़क पर सुरक्षित नहीं हैं। यह पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर बड़ा सवाल है। ———————— ये खबर भी पढ़िए… महिला स्टेनो कोर्ट की छठी मंजिल से कूदी, मौत, कानपुर में नाना बोले- धक्का देकर हत्या की, 4 महीने पहले नौकरी लगी थी कानपुर कोर्ट में छठी मंजिल से कूदकर महिला स्टेनो ने जान दे दी। महिला के गिरते ही कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मियों ने लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी महिला को अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला किसी मामले की पैरवी को लेकर लंबे समय से परेशान चल रही थी। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। मृतका के नाना ने कोर्ट के कर्मचारियों पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया। उनका कहना है कि 4 महीने पहले ही नातिन की नौकरी लगी थी। उसने अपनी मां को कॉल करके सब बताया था। पढ़िए पूरी खबर…