कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित बोलीं- दीपक से शादी होकर रहेगी:मुकदमों से हमारा रिश्ता नहीं टूटेगा, सपा नेता पर लगे आरोप झूठे

‘मेरी शादी कोई नहीं तोड़ सकता। वह महिला जितना चाहे दम लगा ले, हमारा रिश्ता नहीं टूटेगा। महिला ने मुझ पर, मेरे मंगेतर और उनके परिवार पर झूठा मुकदमा लिखवाया है। इन मुकदमों से भी हमारी शादी नहीं रुकेगी। भले पैरोल पर आकर हमें शादी करनी पड़े। सावित्री भी सत्यवान के लिए यमराज से लड़ी थी। मैं अब न्याय के लिए लडूंगी। मेरी शादी की डेट जैसे ही फाइनल होगी, मैं उसे सबके सामने अनाउंस करूंगी। मेरे मंगेतर दीपक गिरी पर उस महिला ने जो आरोप लगाए हैं, वो निराधार हैं। मैंने खुद आरोपों की जांच की है।’ यह कहना है सपा नेता दीपक गिरी की मंगेतर कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित का। पूनम पंडित रविवार को मेरठ पहुंचीं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरा विवाह मेरे बुजुर्गों, परिजनों और इस समाज ने जोड़ा है। मैं सनातनी हूं। हमारे यहां विवाह महत्वपूर्ण संस्कार है। इसलिए ये शादी तो अब होकर रहेगी। पढ़िए पूनम पंडित ने जो कुछ कहा वो महिला दीपक के साथ रहना चाहती है
पूनम पंडित ने कहा- उस महिला ने मेरे मंगेतर दीपक गिरी पर शारीरिक शोषण, यौन उत्पीड़न, पैसे के गबन जैसे आरोप लगाए हैं। सारे आरोप झूठे हैं। मैंने खुद उन आरोपों की अपने स्तर से जांच कराई है। जांच में कोई आरोप साबित नहीं हुआ। इसलिए मुझ पर आरोपों और उसकी बातों का अब कोई असर पड़ने वाला नहीं। मैं दीपक को जीवनसाथी चुन चुकी हूं। उन्हीं से मेरी शादी होगी। वो महिला दीपक के साथ लिव-इन में रहना चाहती है। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर रखना चाहती है, जो दीपक नहीं कर सकते। वह महिला पहले भी मवाना ब्लॉक प्रमुख के साथ इसी तरह की हरकत कर चुकी है। उस महिला ने मुझे बार-बार यही कहा कि मैं दीपक को छोड़ दूं, क्योंकि वह उसके साथ रहना चाहती है। उस महिला के अपने पति हैं, जो प्रोफेसर हैं। उसकी 20 साल की बेटी और 14 साल का बेटा भी है। 16 अक्टूबर, 2025 तक वह महिला पति और बच्चों के साथ अपने घर में खुशी से रह रही थी। लेकिन, जैसे ही उसे हमारी सगाई का पता चला, वह अपने पति को छोड़कर दीपक के पीछे पड़ गई। महिला की संपत्ति और नौकरी की जांच हो
उस महिला के भाई का मेरे मंगेतर दीपक के साथ बिजनेस है। हमारी कंपनी के कुछ कांट्रेक्ट हैं। इससे ज्यादा उससे हमारा कोई संबंध नहीं। लेकिन, अब वो अपनी नौकरी और दूसरी चीजों का डर दिखाकर गलत काम कर रही है। उस महिला की जांच होना चाहिए। जो महिला C ग्रेड में सरकारी नौकरी पर लगी, वह 4 साल में सीधे A ग्रेड में कैसे पहुंची? उसकी संपत्ति 2 करोड़ से ज्यादा की कैसे हो गई? जबकि उसकी सैलरी बहुत कम है। मेरी सरकार से गुजारिश है कि उस महिला की नौकरी और आय से अधिक संपत्ति की जांच की जाए। उनके पास किसी भी आरोप का सबूत नहीं
मैं खुद उस महिला के साथ खड़ी थी। जब मुझे ये सारी बातें पता चलीं, तो मैंने खुद उससे कहा कि आप मुझे दीपक पर लगाए आरोपों के सबूत दीजिए। मैं आपको न्याय दिलाऊंगी। मैंने उस महिला से मुलाकात की, लेकिन वह कोई सबूत नहीं दे सकी। वह मुझसे यही कहती रही कि तुम दीपक को छोड़ दो। जबकि उस महिला का पति और बच्चे आज भी उसके साथ रहना चाहते हैं। उसके पति से भी मैंने बात की। उन्होंने बताया कि आज भी वह अपनी पत्नी को चाहते हैं। उनके साथ अपने परिवार को खुशी से रहना चाहते हैं। रेप हुआ तो शादी, अफेयर कैसा
पूनम ने कहा- महिला ने दीपक पर रेप का आरोप लगाकर मुकदमा कराया है। एक तरफ वह महिला दीपक से अपना अफेयर होने की बात कहती है। उससे अपनी शादी होने का दावा करती है। शादी का एग्रीमेंट दिखाती है। उसका दावा है कि प्रयागराज में उसने दीपक के साथ आर्यसमाज मंदिर में शादी की है। जब उसकी दीपक से शादी हुई, तो रेप कैसे हो गया। अगर रेप है, तो शादी या अफेयर कैसे हुआ। अगर उसका रेप हुआ है, तो इतने सालों से उन्होंने दीपक पर रेप का मुकदमा क्यों नहीं कराया? अब 4 साल बाद वो रेप का मुकदमा करा रही है। इतने साल तक उसको खुद के साथ हुए रेप का ख्याल नहीं आया। पति से तलाक की बात झूठी
पूनम ने कहा कि उस महिला ने दीपक पर मकान हड़पने और पैसों के गबन का आरोप लगाया। जबकि उस महिला पर खुद कई आरोप हैं। उसने कहा कि उसका पति से तलाक हो गया, लेकिन उसका यह दावा भी झूठा है। उसने तलाक के लिए फाइल ही नहीं किया। ये सारा विवाद पॉलिटिकल लड़ाई है। कुछ लोगों को हमारी सगाई के पहले दिन से ही प्रॉब्लम थी। उन्होंने ही ये सारे आरोप लगवाए हैं, लेकिन दीपक-पूनम की शादी तो अब होकर रहेगी। FIR झूठी, हाईकोर्ट में चुनौती देंगे
कांग्रेस नेता पूनम पंडित, उनके मंगेतर दीपक गिरी सहित 5 के खिलाफ मेरठ के भावनपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। पूनम पंडित के अधिवक्ता सुनील चिंदौड़ी ने कहा कि FIR झूठी है। इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी। बुलंदशहर से चुनाव लड़ी चुकी हैं पूनम पंडित
पूनम पंडित बुलंदशहर की स्याना सीट से विधायक का चुनाव लड़ी थी, लेकिन जीत नहीं पाई। कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने ये चुनाव लड़ा था। किसान आंदोलन से वो चर्चा में आई थीं। अब पूरा मामला पढ़िए… दरअसल, 15 अक्टूबर को दीपक गिरी (38) की सगाई पूनम पंडित के साथ हुई थी। बुलंदशहर में सगाई के बाद पूनम और दीपक दोनों ने सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कीं। तस्वीरें सामने आने के बाद पीड़ित महिला दीपक के घर पहुंच गई थी। उसने खूब हंगामा किया था। कहा था कि मैं दीपक की प्रेमिका हूं। दीपक ने शादी करने का वादा किया था। वह 4 साल से उसके साथ रह रहा। इसके बाद दीपक गिरी को पार्टी ने पद से हटा दिया। इस घटनाक्रम के बाद दीपक ने वीडियो जारी कर सफाई दी थी। दावा किया था कि महिला का पति भी उसके साथ आया था। दोनों मेरे परिचित हैं। दोनों मेरे घर आए थे। उनके बीच विवाद बढ़ गया था, जिसका हम लोगों ने एक घंटे तक समझौता कराया। महिला ने 26 मिनट का वीडियो जारी कर दीपक पर आरोप लगाए थे
17 अक्टूबर को यानी दीपक की सगाई और उसके घर पर हंगामे के बाद महिला ने फेसबुक पर 26 मिनट का वीडियोज जारी किया था। इसमें कहा था- गंगासागर इलाके के एक मकान में दीपक और हम साथ रहते थे। 2021 में हमने यह मकान लिया था। इसी मकान में दीपक गिरी ने बहुत गलत किया। पहले उसने 4 साल टार्चर किया। मुझे ब्लैकमेल किया। जोर-जबरदस्ती करता था। कमरे को दिखाते हुए महिला ने कहा, यह वही बेड है, जहां 4 दिन पहले तक दीपक सोता था। लेकिन, पूनम पंडित से सगाई के बाद वह अपने कपड़े लेकर जा चुका है। मैंने घर में कुछ कैमरे लगवाए थे। इसमें एक लड़की भी आई थी। दीपक बहुत अय्याश नेता है। दीपक गिरी का काम है, लड़कियों के साथ खेलना। वह ऐसी लड़कियों को ढूंढता है जो कमाती हैं और उसका खर्च उठा लेती हैं। मैंने बहुत से पैसे उसके अकाउंट में डाले हैं। उसने अपने मुंह से कबूला है कि उसने लड़की के साथ रेप किया। पिछले 6 महीनों से वह मुझसे कह रहा था कि मैं तुम्हारे साथ ऐसे नहीं रहूंगा, पहले तलाक ले लो। इसलिए मैंने पति के खिलाफ तलाक की याचिका दाखिल कर दी। उसके बाद वह अलग रहने लगा और किसी दूसरी महिला से शादी करने जा रहा है। क्योंकि, मैं 2 बच्चों की मां हूं। दीपक ने छिपकर पूनम पंडित से सगाई कर ली। आखिरी में कुछ तस्वीरें… ——————————–
ये खबर भी पढ़ें… पति ने स्कूटी नहीं दिलाई तो पत्नी छोड़ गई;आगरा में बोली- बस में धक्के खाती हूं, मुझे नहीं रहना साथ ‘मुझे घर से ऑफिस आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है। रोजाना ऑटो और बस में धक्का-मुक्की झेलनी पड़ती है। मैंने पति से एक्टिवा दिलाने को कहा था, लेकिन नहीं दिला रहे हैं। मुझे अब उनके साथ नहीं रहना है।’ ये कहना है आगरा की एक युवती का जो पति को छोड़कर छह महीने से अपने मायके में रह रही। पढ़िए पूरी खबर