फतेहपुर में मौसा के घर आया एक 5 साल का बच्चा मकान की छत से गिर गया। इस दौरान एक सरिया उसके पेट के आर-पार हो गया। करीब 7 घंटे तक सरिया बच्चे के पेट में फंसा रहा। वो दर्द से तड़पता रहा। डॉक्टर्स के पास पहुंचने पर तुरंत ऑपरेशन की बात बताई गई। 5 लाख रुपए का खर्च बताया गया। लोगों ने चंदा जमाकर 2.8 लाख रुपए जमा कराए तब जाकर ऑपरेशन हो पाया। दरअसल, बच्चा अपने दोस्तों के साथ छत पर खेल रहा था। छत पर रेलिंग नहीं थी। तभी खेलते-खेलते वह गिर पड़ा। साथ खेल रहे बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन बाहर आए। परिजनों ने सरिया निकालने की कोशिश की तो दर्द के कारण बच्चा बुरी तरह चीखने लगा। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सरिया काटकर बच्चे को बाहर निकाला गया। अब भी सरिया का छोटा हिस्सा उसके पेट में फंसा हुआ था। परिजन उसे नजदीकी सीएचसी लेकर गए, जहां से कानपुर हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के लिए 5 लाख का खर्च बताया। मोहल्लेवालों ने जैसे-तैसे 2 लाख 80 हजार रुपए चंदा इकट्ठा कर जमा कराए। तब जाकर बच्चे का ऑपरेशन हुआ। डॉक्टरों ने बताया- करीब 22 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण बच्चे को मल्टीपल फ्रैक्चर भी हुए हैं। पेट के अंदरूनी कई ऑर्गन भी फट गए हैं। घटना रविवार सुबह जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर खखरेरू थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 12 की है। अब पूरा मामला सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए…
खखरेरू थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-12 के रामनगर निवासी लड्डन पठान के घर पर 31 अक्टूबर को बेटे की शादी होनी है। शादी में शामिल होने के लिए लड्डन के साढ़ू फतेहपुर शहर के मुराइन टोला निवासी वकील अहमद भी अपने परिवार के साथ शुक्रवार को पहुंचे थे। रविवार सुबह 10 बजे उनका 5 साल का बेटा जैन दूसरे बच्चों के साथ छत पर खेल रहा था। तभी खेलते-खेलते छत के किनारे आ गया और पैर फिसलने से नीचे गिर गया। नीचे पड़ोसी के घर की निर्माणाधीन नाली की सरिया उसके पेट के आर-पार हो गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़कर बाहर आए। देखा तो सरिया जैन के पेट के आर पार हो चुका था। उन्होंने उसे सरिया से बाहर निकालने की कोशिश की। बच्चे की हालत देखकर परिजनों ने कटर की मदद से नाली में लगी सारिया को काटा। पेट में फंसी सरिया के साथ ही उसे लेकर सीएचसी भागे। यहां मलहम-पट्टी के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने 5 लाख का खर्च बताया, 2.80 हजार चंदा इकट्ठा
पिता वकील ने बताया- कानपुर हैलेट अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन के लिए कुल 5 लाख रुपए का खर्च बताया था। पर आर्थिक तंगी के कारण इतना पैसा नहीं था। लड्डन पठान ने बताया- हमने मोहल्ले वासियों से मदद की अपील की, जिसके बाद 2 लाख 80 हजार का चंदा इकट्ठा हुआ। शाम 5 बजे के आसपास बच्चे का ऑपरेशन हुआ। बाकी पैसा जमा करने के लिए लोगों से अपील की है। पहली कक्षा में पढ़ता है जैन
जैन पहली कक्षा में पढ़ता है। पिता वकील प्राइवेट जॉब करते हैं। जैन उनका इकलौता बेटा है। बेटे के साथ हादसे की खबर सुनकर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। ————————————– ये खबर भी पढ़िए… मुरादाबाद के रेस्टोरेंट में 5 सिलेंडर फटे, महिला की मौत:भीषण आग से घिरे लोग, 10 झुलसे; पहली मंजिल की खिड़की तोड़कर कूदे मुरादाबाद में तीन मंजिला रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। इसके बाद एक-एक करके 5 गैस सिलेंडर फट गए। हादसे में 10 से अधिक लोग झुलस गए। रेस्टोरेंट मालिक की मां माया श्रीवास्तव की मौत हो गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे रेस्टोरेंट को चपेट में ले लिया। लपटों के बीच 16 लोग फंस गए। सीढ़ियों पर धुआं भरने से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसके बाद लोगों ने आनन-फानन में रेस्टोरेंट की खिड़कियां तोड़ दीं। एक व्यक्ति पहली मंजिल से कूद गया। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पढ़िए पूरी खबर…