कानपुर में एक 11वीं के स्टूडेंट आरव ने सुसाइड कर लिया। जेब में मिले सुसाइड में लिखा था- Please Check My Notified…! घरवालों ने मोबाइल देखा, तो उसमें अंग्रेजी में लिखा था- मैं लंबे समय से परेशान चल रहा हूं। मुझे सपने में तीन-चार लोग दिखते हैं। वो लोग कहते हैं कि अपने परिवार को मार डालो। अगर नहीं मारोगे तो खुद मर जाओ…। घटना के समय आरव के मम्मी-पापा छठ पूजा मनाने भागलपुर गए थे। बहन यूनिवर्सिटी गई थी और आरव घर में अकेला था। बहन घर लौटी और उसने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसने पड़ोसी को सूचना दी। दरवाजा तोड़ा गया था, तो आरव का शव फंदे पर लटकता मिला। बताया जा रहा है कि आरव के पिता जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के भांजे हैं। द जैन इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं का स्टूडेंट था
कोहना के पुराना कानपुर में आलोक मिश्रा रहते हैं। उनका 16 साल इकलौता बेटा आरव राज मिश्रा द जैन इंटरनेशनल स्कूल से 11वीं का छात्र था। परिवार में पत्नी दिव्या और बेटी मान्या है। पिता ने बताया- बेटे को काफी समय से डरावने सपने आते थे। दीपावली पर बेटे ने बड़ी बहन मान्या को बताया था कि सपने में कुछ चेहरे नजर आते हैं। वो कहते हैं कि या तो खुद जान दे दो या परिवार को मार डालो। दोस्त संजय पांडेय ने बताया कि आलोक जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के भांजे हैं। फोरेंसिक टीम ने जब्त किया मोबाइल
कोहना थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया- मोबाइल के नोटपैड में अंग्रेजी में सुसाइड नोट लिखा मिला है। आरव के कमरे में कसरत करने वाला पाइप बंधा हुआ था, जिसमें रस्सी का फंदा लगाकर उसने सुसाइड कर लिया। उसकी मेज पर कुछ अंगुठियां व छल्ले रखे हुए थे, जो आरव की थीं। फोरेंसिक टीम ने मोबाइल जब्त कर लिया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। हाईस्कूल 93% अंकों के साथ पास किया था
आरव के टीचरों ने बताया- वह 5वीं क्लास से हमारे स्कूल में पढ़ रहा था। आरव एक होनहार स्टूडेंट होने के साथ काफी हंसमुख स्वभाव का था। क्लास के सभी बच्चों से उसका काफी अच्छा मेलजोल था। 93% अंकों के साथ आरव ने हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। स्टेट लेवल का स्विमिंग प्लेयर था आरव
टीचरों ने बताया कि वह काफी अच्छा स्पोर्ट्स-पर्सन भी था। आरव स्टेट लेवल का स्विमिंग प्लेयर था। स्कूल की ओर से वह कानपुर और आसपास के जनपदों में कंपटीशन में हिस्सा लेने के लिए भी जाता था। प्रिसिंपल दीपा सिंह ने बताया- उसे कोई समस्या या बीमारी है, इसकी जानकारी स्कूल मैनेजमेंट को नहीं थी। वह काफी एक्टिव था। आरव के सुसाइड से उसके टीचर काफी शॉक्ड हैं। डॉक्टर बोलीं- यह एक दिमागी बीमारी का लक्षण मनोवैज्ञानिक डॉ आराधना गुप्ता ने बताया- ये किसी प्रकार की पर्सनैलिटी डिसऑर्डर या साइकोटिक लक्षण हो सकते हैं। इसमें मरीज लगता है कि उसे कोई निर्देश दे रहा है। यह एक तरह की साइकोलॉजिकल डिजीज है। ऐसे समय पेशेंट के दिमाग में समझ पर सोच हावी होने लगती है। फिर वह उस काम को करने में सक्षम हो गया तो ठीक, नहीं तो खुद को नुकसान पहुंचा लेता है। यह एक दिमागी बीमारी का लक्षण है, जो बहुत तेजी से फैल रही है। अगर समय से परिवार वाले इस तरह की समस्या को पहचान लेते, तो दवाइयों और काउंसिलिंग से इस तरह की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता था। ————————–
ये खबर भी पढ़ें… अयोध्या राम मंदिर का ध्वज आंधी-तूफान में भी फहराएगा; 360 डिग्री पर घूमेगा अयोध्या में भगवान राम का मंदिर तय समय में बनकर तैयार हो चुका है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के 1 साल 9 महीने के बाद अयोध्या में एक बार फिर बड़ा आयोजन होगा। खुद PM नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को धर्मध्वजा फहराएंगे। केसरिया रंग की खास ध्वजा पर सूर्य, ॐ और कोविदार (अयोध्या का शाही वृक्ष, जो कचनार के नाम से जाना जाता है) वृक्ष के प्रतीक बने हुए हैं। पूरी खबर पढ़िए