सुल्तानपुर के सीनियर डॉक्टर अनिल कुमार का एक ऑडियो सामने आया है। वे एक महिला स्वास्थ्यकर्मी (नर्स) से आपत्तिजनक बातें कर रहे हैं। उसे दोस्ती का प्रस्ताव दे रहे हैं। कहते हैं- मुझे तुम्हारा प्यार चाहिए। तुम्हारी पूरी केयर करेंगे। किसी को पता नहीं चलेगा। तुम नहीं तो अपनी किसी सहेली से दोस्ती करा दो। तुम्हारी जैसी लड़की चाहिए। जो पैसा लगेगा देंगे। हमें बस प्यार करना है। यह ऑडियो तब का है, जब वे लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के अधीक्षक थे। बाद में उनका तबादला कादीपुर CHC कर दिया गया है। ऑडियो किस दिन का है, अभी यह स्पष्ट नहीं है। मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. भरत भूषण ने बताया- मामला उनके संज्ञान में है। महिला स्वास्थ्यकर्मी ने शिकायत दर्ज कराई गई है। एक जांच टीम बनाई गई है। यह टीम दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में महिला की मौत के बाद हटाए गए थे डा. अनिल दरअसल, लंभुआ CHC में 14 अक्टूबर को एक महिला की मौत हो गई थी। परिजनों ने अस्पताल में सही इलाज न मिलने का आरोप लगाया। कहा था- डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही के कारण मरीज की जान गई है। महिला की मौत के बाद भी लंभुआ सीएससी के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मौके पर नहीं पहुंचे थे। लापरवाही बरतने पर सीएमओ ने डॉ अनिल कुमार का कादीपुर ट्रांसफर कर दिया था। अब पढ़िए डॉक्टर और महिला स्वास्थ्यकर्मी से हुई 20 मिनट की बातचीत डॉक्टर: हमारा आपसे जो संबंध रहेगा, गोपनीय रहेगा। महिला स्टाफ: न सर, इसके लिए माफ करिए। कोई सजा दे दीजिए मुझे मंजूर है, मैं यह सब नहीं कर पाऊंगी। डॉक्टर: सुनो तो मेरी बात, हमारा तुम्हारा संबंध बहुत ओपन रहेगा, कोई कुछ नहीं कर पाएगा, कोई नहीं जान पाएगा। मैंने आपको अपना साथी बना लिया है। दुख-सुख शेयर करेंगे। कमरा बाहर दिला देंगे। उसका किराया कुछ नहीं देना। हमको बस थोड़ा सहयोग करो। थोड़ा मिलो-जुलो। महिला स्टाफ: वहीं तो नहीं कर पाएंगे। इसके लिए माफ करिए। वैसे भी लंभुआ छोड़ने वाले हैं। रिजाइन देने वाले हैं। डॉक्टर: ये सब मत बोलो। महिला स्टाफ: मैं सच में बता रही हूं सर। डॉक्टर: जो होगा, जो चाहिए तुमको, हम उसकी केयर करेंगे। महिला स्टाफ: अरे नहीं चाहिए हमें कुछ। आपको संतुष्टि नहीं हो रही है। मैं रिजाइन लेटर दे दूं। मैं अपनी ड्यूटी छोड़ दूं। मेरा ट्रांसफर हो रहा है, होने दीजिए। मैं यहां से चली जाऊंगी। डॉक्टर: हमको तुम्हारा प्यार चाहिए समझी। महिला स्टाफ: नहीं हो पाएगा सर, मैं ड्यूटी आऊंगी। रिजाइन लेटर दे दूंगी। आप नहीं तो बताइए सीएमओ सर को दे दूं। डॉक्टर: ऐसा नहीं बोलते। क्या चाहती हो। हम तुमको अच्छे नहीं लगते। महिला स्टाफ: सर ऐसी बात नहीं है। हम अपनी पर्सनल लाइफ में कोई इंटरफेयर नहीं करना चाहते। अगर आप चाहते हैं ड्यूटी करते रहें, तो करूंगी। नहीं तो नहीं करूंगी। मुझे इस नौकरी से कोई फायदा नहीं है। वैसे भी लंभुआ आकर बहुत ज्यादा पछता रही हूं। डॉक्टर: तुम्हारी कोई फ्रेंड होगी, उसी से फ्रेंडशिप करवा दो। महिला स्टाफ: अगर मुझे कोई ऐसा नंबर मिलता है, दे दूंगी। बाकी आप बात खुद कर लीजिएगा। डॉक्टर: तुम्हारे जैसी अच्छी लड़की चाहिए। पकाऊ वाली नहीं चाहिए। महिला स्टाफ: अरे आपको कौन सा साथ में शादी करनी है। बस टाइम पास करना है। टाइम पास करिए। जो टाइम पास रहती है, गले नहीं पड़ती हैं। गले पड़ गई तो दिक्कत हो जाएगी आपको। अरे आपकी लाइफ है, वाइफ है, अच्छा खासा जिंदगी है। डॉक्टर: वाइफ से थोड़ा कम बोलते हैं। दो-दो तीन-तीन महीने तब से… नही हुआ, इतना टेंशन हो जाता है। कोई ऐसी लड़की लेते आना ठीक। महिला स्टाफ: किसको लेकर आऊं मैं। डॉक्टर: किसी को लेकर आना, जो पैसा लगे देंगे। …करना है। महिला स्टाफ: ठीक है सर, मैं बताती हूं। कैसे क्या करना है? डॉक्टर: एक कोई अच्छी सी लड़की पटा कर लेते आना। कोई बात ओपन नहीं होगी। डॉ अनिल कुमार का पक्ष जानने के लिए उन्हें 8 बजकर 45 मिनट पर फोन किया गया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। —————————————- यह खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड से छुटकारा पाने के लिए खुद पर गोली चलवाई: प्रतापगढ़ में फिजियोथेरेपिस्ट बोला-शादी का दबाव बना रही थी, उसे फंसाना चाहता था प्रतापगढ़ में फिजियोथेरेपी सेंटर के संचालक ने गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाने के लिए झूठी लूट की साजिश रची। उसने खुद पर फायरिंग करवाई। पुलिस को बताया कि बदमाश पिस्टल दिखाकर कैश, अंगूठी-चेन छीनकर ले गए। मामला 26 अक्टूबर का है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और गुरुवार को मामले का खुलासा किया। पढ़ें पूरी खबर