योगी के पप्पू- टप्पू और अप्पू पर अखिलेश का पलटवार:बोले- भोगी, लोभी और ढोंगी की तिकड़ी बिहार को नहीं भटका सकेंगे

बिहार में यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- आपने महात्मा गांधी के तीन बंदरों के बारे में सुना होगा। गांधी जी के बंदरों ने हमें सिखाया था- बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत बोलो। लेकिन आज, इंडी गठबंधन में तीन और बंदरों आ गए हैं- ‘पप्पू, टप्पू और अप्पू’। उन्होंने कहा- ‘पप्पू’ न तो सच बोल सकता है और न ही कुछ अच्छा कह सकता है। ‘टप्पू’ कुछ अच्छा नहीं देख सकता और ‘अप्पू’ सच नहीं सुन सकता। ये लोग एनडीए सरकार के विकास कार्यों को नहीं देख सकते। वे अपने आसपास हो रहे काम को सुन नहीं सकते। इसके बारे में बोल नहीं सकते। इसलिए वे झूठ और गलत सूचना फैलाते हैं। योगी के इस कमेंट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने X पर दो किए। लिखा- योगी के संबोधन की बड़ी बातें…
योगी ने सोमवार को बिहार चुनाव के प्रचार के लिए दरभंगा के केवटी में एनडीए प्रत्याशी मुरारी मोहन झा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इसके अलावा योगी ने मुजफ्फरपुर और सारण में भी रैली की। योगी ने एक बार फिर याद दिलाया- बंटेंगे तो कटेंगे। उन्होंने कहा- बंटेंगे नहीं और कटेंगे भी नहीं। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। बिहार को समृद्ध बनाएंगे। योगी ने सपा-कांग्रेस को नाम लिए बिना खानदानी लुटेरा करार दिया। उन्होंने कहा- राजद-कांग्रेस का एक पार्टनर सपा यूपी में है। ये लोग राम के विरोधी हैं। इन लोगों ने राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा किया था। ये लोग हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं। ये RJD-कांग्रेस और समाजवादी पार्टी घोर हिंदू द्रोही, राम द्रोही, मां जानकी के विरोधी हैं। जो राम का विरोधी होगा, मां जानकी की विरोधी होगा, हमारा भी विरोधी होगा। कांग्रेस ने कहा था- राम है ही नहीं। सपा ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। 1. कांग्रेस का काला इतिहास याद दिलाया
योगी ने कहा- कांग्रेस गरीबों की योजनाओं का पैसा हड़प लिया करती थी। आज पीएम मोदी की सरकार में गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है। आयुष्मान कार्ड से इलाज का खर्चा सरकार उठा रही है। उन्होंने विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए कश्मीर का जिक्र किया। कहा- गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी ने कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त किया। धारा 370 हटाकर पाकिस्तानी घुसपैठियों को बाहर किया। कांग्रेस ने कश्मीर को हिंदू-विहीन बनाने का पाप किया था। आज 27 साल बाद एक फिल्मी सितारा कश्मीर घाटी लौट सका। ये कांग्रेस का काला इतिहास है। 2. राम मंदिर का सपना साकार, मिथिला में जानकी का भव्य मंदिर
योगी ने पांच साल पहले के अपने वादे को याद दिलाते हुए कहा- जब मैं यहां मुरारी मोहन झा के प्रचार के लिए आया था, तो कहा था कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनेगा। आज रामलला विराजमान हो चुके हैं। अब मिथिला की पावन धरती पर मां जानकी का भव्य मंदिर बनेगा। सीतामढ़ी में ये सपना साकार होगा। अच्छी सरकार चुनने का फल यही है- हमारी आस्था का सम्मान। 3. डबल इंजन सरकार की ताकत बताई
उन्होंने यूपी-बिहार की कनेक्टिविटी का जिक्र करते हुए डबल इंजन सरकार की ताकत बताई। कहा- अयोध्या से दरभंगा आने में पहले 16 घंटे लगते थे, आज लखनऊ से सिर्फ 45 मिनट। राम-जानकी मार्ग का निर्माण शुरू हो चुका है। मोदी जी ने मखाना बोर्ड बनाकर मिथिला को सम्मान दिया। लाख की चूडिय़ों को नई पहचान दिलाने का काम चल रहा है। सड़क, रेल, हवाई और जलमार्ग से बंगाल, बिहार व यूपी जुड़ गए। दरभंगा का एयरपोर्ट हल्दिया-पटना होते हुए अयोध्या और प्रयागराज से जुड़ रहा है। 4. आरजेडी-सपा-कांग्रेस राम द्रोही और हिंदू विरोधी गठजोड़
योगी ने कहा- आरजेडी, कांग्रेस और यूपी की सपा, घोर हिंदू द्रोही हैं। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट देकर कहा था कि भगवान राम हुए ही नहीं। आरजेडी ने रामरथ रोका, सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलाकर अयोध्या को लहूलुहान किया। ये हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले हैं। 5. राहुल गांधी विदेश जाकर भारत को बदनाम करते हैं
योगी ने कहा- राहुल गांधी विदेश जाकर भारत को बदनाम करते हैं। एनडीए के विकास की खुशबू इनको महसूस नहीं हो रही, इसलिए दुष्प्रचार कर रहे हैं। आरजेडी के राज में 70 से ज्यादा नरसंहार हुए, जातीय दंगे भड़के, पर्व-त्योहार बंद हो गए। डबल इंजन सरकार से ही विकास की बयार बहती है। मैं अयोध्या का संदेश और मां जानकी का आशीर्वाद लेकर आया हूं। 6. रोड चोरी, तालाब चोरी, बूथ चोरी, आरजेडी का बिहार मॉडल
इसके बाद योगी ने मुजफ्फरपुर शहर में एनडीए प्रत्याशी रंजन कुमार के समर्थन में भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जातीय हिंसा, रोड चोरी, तालाब चोरी, बूथ चोरी, ये आरजेडी का बिहार मॉडल था। महाठगी का मायाजाल फैलाने के लिए तीन बंदर पूरे बिहार को नए संकट में धकेलने का काम कर रहे हैं। मैंने तो माफिया का उपचार कर दिया है। ये बुलडोजर है, जो माफिया को जहन्नुम में पहुंचाने का काम कर रहा है। यूपी में अपहरण नहीं, दंगा नहीं सब कुछ चंगा है। 7. राशन घोटाला इसी बिहार की धरती पर हुआ था
योगी ने कहा- 1992 के रूप में 2005 के बीच इस बिहार में जात के आधार पर समाज को बांटने का गंदा खेल हुआ था। जातीय संघर्षों और नरसंहार को अंजाम दिया था। अपहरण उद्योग बन चुका था। 30 हजार अपहरण की घटनाएं दर्ज हुई थीं। डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी तक सुरक्षित नहीं थे। गोलू अपहरण कांड बताता है कि तब बच्चे भी सुरक्षित नहीं थे। 1992 से लेकर 2005 तक बिहार में 6 बजे के बाद कर्फ्यू जैसा माहौल हो जाता था। पटना हाईकोर्ट ने टिप्पणी की थी कि बिहार में सरकार का संचालन गुंडों के द्वारा हो रहा है। पेपर लीक एक धंधा हो चुका था। गरीबों को तो राशन नहीं मिलता था, लेकिन जानवरों के चारे को लेकर भी 900 करोड़ का चारा घोटाला हुआ था। बिहार के अन्नदाता किसान पलायन करने के लिए मजबूर हो गए थे। कोई उद्यमी उद्यम लगाने को तैयार नहीं था। 8. खानदानी लुटेरों ने खानदानी माफियाओं को जन्म दिया
उन्होंने कहा- बिहार के अंदर विकास के कार्यों को लेकर जब कोई व्यक्ति सवाल करता था कि सड़क बननी चाहिए तो वे (राजद) लोग कहते थे कि सड़क नहीं बननी चाहिए, नहीं तो कहीं ऐसा ना हो आपके गलत कार्यों को रोकने के लिए पुलिस आ जाए। इन लोगों ने बिहार के अंदर किस प्रकार का माहौल बनाया था। खानदानी लुटेरों ने खानदानी माफियाओं को जन्म दिया और उसी को वे लोग पुन: दोहराना चाहते हैं। ये आरजेडी, कांग्रेस और इनके सारे सहयोगी बिहार के विकास के ग्रहण हैं। इनको आने नहीं देना है। ये लोग जाति के नाम पर फिर से लड़ाएंगे। माफिया को फिर से अपना शार्गिद बनाएंगे। उन्हें आश्रय देंगे। हमें बंटना नहीं है। एक रहेंगे, तो सेफ रहेंगे। 9. यूपी में माफिया को चापने की कार्रवाई कर रहे थे
योगी ने बिहार में तीसरी जनसभा सारण जिले के गरखा में लोजपा प्रत्याशी प्रिंस पासवान के समर्थन में की। उन्होंने कहा- लोकसभा चुनाव में जब मैं आया था, तो आपने भारत माता के एक यशस्वी सपूत राजीव प्रताप रूडी को भारी बहुमत से जिताया था। तब से मैं सोच रहा था कि मैं आपके बीच जा नहीं पाया हूं। छपरा, सिवान तो यूपी से लगे हुए क्षेत्र हैं। त्रेता युग से यूपी और बिहार का संबंध रोटी–बेटी का रहा है। यूपी में कुछ माफिया को चापने की कार्रवाई कर रहे थे, इस कारण बीच में नहीं आ पाया। अब एक बार फिर आपके पास आया हूं। ———————- ये भी पढ़ें बृजभूषण बोले- हेलिकॉप्टर घूमा तो हनुमानजी याद आए:बिहार का CM कौन होगा, बेटी राजनीति में आएगी? हर सवाल का जवाब यूपी के बाहुबली और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने बिहार में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार और बेटी शालिनी सिंह के पहली बार मंच से कविता पढ़ने समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। पूरी खबर पढ़िए