बाराबंकी में ज्वेलर्स परिवार का थोड़ी देर में अंतिम संस्कार:पति-पत्नी और बेटों के शव घर लाए गए; महिलाएं रोते-रोते बेसुध

बाराबंकी में बेकाबू अर्टिगा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। इनमें ज्वेलर, उनकी पत्नी और उनके दो बेटे शामिल हैं। कार सवार बिठूर से गंगा स्नान करके लौट रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि 14 फीट की कार सिमटकर 7 फीट की हो गई। एयरबैग तक खुलने का मौका नहीं मिला। गाड़ी में आगे बैठे लोगों के शव सीट से चिपक गए। अगले हिस्से को काटकर शवों के टुकड़ों को निकाला गया। पीछे बैठे लोगों का हाल भी बहुत बुरा था। हादसा सोमवार देर रात देवा में कुतलूपुर गांव के पास हुआ। थोड़ी में देर में परिवार का अंतिम संस्कार किया जाएगा। शवों पोस्टमॉर्टम हाउस से फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला मुंशीगंज लाया गया है। शवों देखकर ही फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला मुंशीगंज चीख-पुकार मच गई। घर की महिलाएं रोते-रोत बेसुध हो गईं। ज्वेलर के घर की तस्वीरें देखिए… मरने वालों की पहचान प्रदीप रस्तोगी (60), उनकी पत्नी माधुरी (55), दोनों बेटे नितिन (35) और नैमिष उर्फ कृष्णा (15), ड्राइवर श्रीकांत शुक्ला (50) और बालाजी मिश्रा (55) के रूप में हुई है। दो घायलों इंद्र कुमार (50) और विष्णु (15) को लखनऊ लाया गया था, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। बालाजी मिश्रा और विष्णु पिता-पुत्र हैं। प्रदीप फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला मुंशीगंज में ‘गौरी ज्वेलर्स’ के नाम से दुकान चलाते थे। घटना में उनके घर में कोई नहीं बचा है। हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…