पायलों की छनछन…तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा गंगा किनारा:काशी गंगा महोत्सव में झूमे श्रद्धालु, थोड़ी देर में सिंगर हंसराज मंच संभालेंगे

काशी में गंगा महोत्सव का आज आखिरी दिन है। थोड़ी ही देर में सिंगर हंसराज रघुवंशी अपने मशहूर भक्ति गानों की प्रस्तुति देंगे। राजघाट पर मंच सजा है। हंसराज के पहुंचने से पहले कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। हजारों दर्शक झूमते और मंत्रमुग्ध दिखे। BHU की छात्रा शिवानी और उनकी सहयोगी कलाकारों ने मंच पर अपनी लयबद्ध ताल, भाव और नृत्य से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पायलों की छनछन गूंज उठी। कर्नाटक से आईं वसुमति बद्रीनाथ ने मधुर संगीत सुनाए। घाट पर उनकी स्वर लहरियों ने भक्ति और सुर का अद्भुत संगम बना दिया। अप्पा जी गिरिजा देवी की शिष्या रूपम सरकार सामंथा ने अपनी सुरीली प्रस्तुति से दर्शकों को सुर और लय की गहराइयों में डुबो दिया। शास्त्रीय संगीत की इस मनमोहक प्रस्तुति ने बनारस घराने की परंपरा को सजीव कर दिया। इंडियन आइडल फेम आयुर्ध विपेंद्र शर्मा ने अपनी मनमोहक कथक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। मध्य प्रदेश के उज्जैन से आईं विपेंद्र शर्मा की प्रस्तुति खत्म होते ही तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। 3 तस्वीरें देखिए- गंगा महोत्सव से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…