झांसी में महंगा खाना बेचने का विरोध करने पर ट्रेन में वेंडर ने यात्री की बेल्ट से पिटाई कर दी। युवक खुद को छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन वेंडर ने रहम नहीं किया और बेरहमी से काफी देर तक बेल्ट से पीटता रहा। बोगी में मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। तब जाकर वेंडर ने उसे छोड़ा। युवक ने रेलवे से 1 नवंबर को मामले में ‘X’ पर शिकायत की। उसका कहना है कि मैं माफी मांगता हूं कि मैंने खाना लेकर गलती की है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। सबसे पहले ये दो तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला 25 अक्टूबर को अंडमान एक्सप्रेस से बीना जा रहा था
पीड़ित युवक की नाम निहाल है। वह मध्य प्रदेश के बीना का रहने वाला है। उसने ‘X’ पर लिखा- 25 अक्टूबर को फैमिली के साथ अंडमान एक्सप्रेस से कटरा से बीना जा रहा था। ट्रेन में उसने वेज थाली ऑर्डर की। थोड़ी देर बाद एक युवक खाना लेकर पहुंचा। खाना देने के बाद 130 रुपए का बिल थमा दिया। उसने खाने देने वाले से कहा कि रेलवे की गाइड लाइंस के हिसाब से वेज थाली 110 रुपए की मिलती है। अधिक पैसे क्यों मांग रहे हो। इसके बाद खाना देने वाला युवक वहां से चला गया। खाने के दाम को लेकर हुआ था झगड़ा
निहाल ने आगे लिखा- थोड़ी देर बाद वहां पर वेंडर पहुंचा। उसके हाथ में बेल्ट थी। उसके साथ में कुछ अन्य युवक थे। उन्होंने थाली के 130 रुपए देने को कहा। उसने अधिक रुपए देने से मना कर दिया। इसके बाद वेंडर ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने गाली देने का विरोध किया। वेंडर ने उसे धक्का दे दिया। वह ट्रेन के अंदर गिर पड़ा। वेंडर ने साथियों के साथ मिलकर बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। लोगों के समझाने पर वेंडर ने निहाल को छोड़ा
निहाल ने आगे लिखा- वह निहाल चीखने लगा। परिवार के लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ वेंडर और उसके आदमियों ने धक्का मुक्की की। वेंडर काफी देर तक उसे जमीन पर गिराकर पीटता रहा। बोगी में मौजूद लोगों ने निहाल और वेंडर दोनों को समझाया। उसके बाद वेंडर वहां से वापस लौट गया। पुलिस बोलीं- पेशी पर बार-बार आना होगा तभी दर्ज होगी FIR
निहाल के मुताबिक- जब ट्रेन बीना पहुंची तो वह शिकायत दर्ज कराने जीआरपी थाने गया। वहां पर सिपाहियों ने कहा कि तुम्हें पेशी पर ग्वालियर जाना होगा। उसने सिपाहियों से कहा कि मैं एक स्टूडेंट हूं। बार-बार ग्वालियर पेशी पर नहीं जा पाऊंगा। मेरे पास घटना के सबूत हैं। मेरी शिकायत दर्ज करें। लेकिन, सिपाहियों ने केस दर्ज नहीं किया। उसके बाद वह वापस लौट गया। पीआरओ बोले- मामले की कराएंगे जांच
इस मामले में झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) मनोज कुमार सिंह का कहना कि मामला संज्ञान में है। मारपीट के मामले में जीआरपी को कार्रवाई करनी होती है। सिपाहियों ने क्यों शिकायत दर्ज नहीं की इसकी जांच जाएगी। युवक की शिकायत को लेकर संबंधित थाने को अवगत करा दिया है। …………………………….. ये खबर भी पढ़ें… बाराबंकी में ज्वेलर्स का पूरा परिवार खत्म, पति-पत्नी और दो बेटों की मौत; ट्रक-कार की टक्कर, 2 और लोगों ने दम तोड़ा बाराबंकी में बेकाबू अर्टिगा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। इनमें ज्वेलर, उनकी पत्नी और उनके दो बेटे शामिल हैं। दो की हालत गंभीर है। कार सवार बिठूर से गंगा स्नान करके लौट रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि 14 फीट की कार सिमटकर 7 फीट की हो गई। पढ़ें पूरी खबर…