मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे बड़ा हादसा हो गया। कालका एक्सप्रेस की चपेट में कुछ लोग आ गए। ट्रेन से सात से आठ लोगों के कटने की सूचना आ रही है। श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने के लिए लाइन पार करके चुनार गंगा घाट जा रहे थे। इसी दौरान कालका एक्सप्रेस आ गई। अफरा–तफरी मच गई। ट्रेन की चपेट में 7 से 8 श्रद्धालु चपेट में आ गए। इनकी ट्रेन से कटकर मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने श्रद्धालुओं के शवों रेलवे ट्रैक से हटाया।