लखनऊ में गोमती के घाटों पर देव दीपावली मनाई जा रही है। मनकामेश्वर घाट पर 2 लाख 51 हजार और लक्ष्मण मेला घाट पर 51 हजार दीप जलाए गए हैं। दीये रखकर ‘राम’ और ‘जीरो वैक्सिनेशन’ लिखा गया है। फूलों की रंगोलियां बनाई गई हैं। रंगोली में कहीं मोर तो कहीं बांके बिहारी दिख रहे। इससे पहले GGIC शाहमीना की स्टूडेंट्स ने मनकामेश्वर घाट की 3 दिन तक सफाई की थी। GGIC की NCC की 26 कैडेट्स वॉलंटियर के तौर पर घाट की साज-सजावट में लगी रहीं। कई अन्य स्कूलों के स्टूडेंट्स ने लक्ष्मण मेला घाट पर रंगोली बनाई। शहरवासी मनकामेश्वर, लक्ष्मण मेला घाट पर पहुंच गए हैं। 5 तस्वीरें देखिए… देव दीपावली के पल-पल अपडेट्स लाइव ब्लॉग में देखिए…