मैडम मेरा पति गे है। उसका अपने दोस्त के साथ वाइफ वाला रिलेशन है। उसके जेब में मुझे कई बार आपत्तिजनक चीजें मिली है। मैंने जब विरोध किया तो उसने मुझे पीटा। शादी के बाद से वह मेरे साथ रिलेशन नहीं बनाते थे। काफी दबाव के बाद मुझे एक बेटा हुआ। कानपुर की महिला ने राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता से शिकायत की, जब वो सर्किट हाउस में जन सुनवाई कर रही थी। महिला अपने पति से अलग मायके में रह रही है। महिला का कहना है कि जब वे पति के रिलेशनशिप का विरोध करती है, तब उसके साथ मारपीट करते हैं। अब पढ़िए पूरा मामला… गुरुवार को 11 से 2 बजे तक सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता की सुनवाई चल रही थी। इस दौरान महिला संबंधी 21 मामले सामने आए। 20 मामले तो नार्मल थे। लेकिन एक महिला का मामला थोड़ा अलग था। शिकायत करने वाली महिला अपने पति से अलग कानपुर मायके में रह रही है। जबकि पति दिल्ली में रहता है। पति बिजनेस मैन है। दोनों का एक बच्चा भी है। वह भी महिला के साथ रहता है। 26 साल की महिला ने अनीता गुप्ता से कहा- मेरी अप्रैल 2021 में दिल्ली में शादी हुई थी। मेरे पति का पब्लिकेशन का बिजनेस है। शादी के बाद से वह मेरे साथ रिलेशन नहीं बनाते थे। काफी दबाव के बाद मुझे एक बेटा हुआ, जिसके बाद से वह फिर अपने पुराने रवैये पर लौट आए हैं। मेरे साथ वह वाइफ वाला रिलेशन नहीं रखना चाहते हैं। पति के जेब में अक्सर आपत्तिजनक चीजें मिलती हैं। मैं कहती हूं कि जब मेरे साथ तुम्हारे संबंध नहीं तो यह तुम्हारे पास कैसे आ गई। तो वह गुस्से में आ जाता है और मेरे साथ मारपीट करता है। जब मैं इस बात का विरोध करती हूं तो उसके परिवार के लोग मेरे साथ मारपीट करते हैं। महिला थाने को कार्रवाई के निर्देश
5 अगस्त को मेरे पति के जेब से आपत्तिजनक चीजें मिली। जब मैंने सवाल किया तो मेरे साथ मारपीट की गई। उसके बाद मैं रक्षाबंधन पर अपने मायके आ गई। इसके बाद से वो मुझे अपने घर नहीं ले जा रहे हैं। मामला सुनने के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिला थाना इंस्पेक्टर से कार्रवाई करने के लिए कहा है। अब पढ़िए दूसरा मामला तुम दुबली हो, मुझे डिवोर्स चाहिए
घंटाघर निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा- जालौन जिले में साल 2022 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से कपड़े के कारोबारी ससुरालीजन उसे परेशान कर रहे हैं। अब उनके पति का कहना है कि तुम दुबली हो और तुम्हारे बच्चे नहीं हो रहे हैं। अब हम तुमको अपने साथ नहीं रखना चाहते हैं। तुम मुझे तलाक दे दो। कई महिलाएं शिकायत लेकर पहुंची
इसके अलावा सुनवाई के दौरान महिला संबंधी 21 मामले सामने आए, जिनको सुनने के बाद महिला आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। सबसे ज्यादा मामले शादी के बाद विवाद के सामने आए। ——————— ये खबर भी पढ़ें… मुस्कान के मां-बाप का बिजनेस तबाह, भाई की नौकरी गई:अब मेरठ छोड़ेंगे, मकान पर बिकाऊ का पोस्टर लगाया मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद 8 महीने से मुस्कान और उसका बॉयफ्रेंड जेल में हैं। मुस्कान का मायका ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर में है। 5 नवंबर को घर पर लिखा गया ‘मकान बिकाऊ है’। मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी यहां अपनी पत्नी कविता, बेटे और बेटी के साथ रहते हैं। वो इस घर को बेचने के बाद कहां शिफ्ट होंगे। इसके जवाब में वह कहते हैं- पढे़ं पूरी खबर….