धीरेंद्र शास्त्री बोले- जातियों का अहंकार खत्म करना है:पदयात्रा में ग्रेट खली का हाथ पकड़कर चले; BJP विधायक ‘राम आएंगे’ भजन पर झूमे

बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा आज (8 नवंबर) हरियाणा पहुंच गई है। 7 नवंबर को दिल्ली से शुरू हुई यात्रा शनिवार को अरावली के मांगर कट से फरीदाबाद में प्रवेश किया। यहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने यात्रा का स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- “हम जातियों का अहंकार खत्म करना चाहते हैं। सभी को एक ही धागे में पिरोना चाहते हैं।” पदयात्रा में पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन भी शामिल हुए। धीरेंद्र शास्त्री ने जमीन पर बैठकर शिखर से बात की। दोपहर को यात्रा पाली चौक पर भोजन के लिए रुकी। दोपहर बाद यात्रा फिर शुरू हुई। तब WWE रेसलर दलीप राणा उर्फ ग्रेट खली यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री, खली का हाथ पकड़कर चले। अब यात्रा दशहरा ग्राउंड की तरफ जा रही है। यहीं इसका रात्रि ठहराव है। कार्यक्रम में बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा भी पहुंचे। यहां वह ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे’ भजन पर झूमे। यात्रा को लेकर गुरुग्राम रोड समेत कई रास्ते बंद किए गए हैं। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से ऑप्शनल रूट से निकलने की अपील की है। यात्रा 13 नवंबर को पलवल से यूपी में एंट्री करेगी। वृंदावन में इसका समापन होगा। पदयात्रा की तस्वीरें… धीरेंद्र शास्त्री-जया किशोरी यात्रा में साथ-साथ:जया बोलीं- दिल्ली से वृंदावन जा रही सनातन हिंदू जोड़ो यात्रा में बाबा के साथ रहूंगी; यात्रा रवाना यात्रा के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…