एथलीट दुल्हन से दूल्हे ने एक रुपए में की शादी:मेरठ में स्टेज पर अन्नू-साहिल ने राइफल से गोलियां चलाईं, रुपए उड़ाए; VIDEO देखिए

मेरठ की इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी और किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज जीवनसाथी बन गए। साहिल ने शगुन में एक रुपए लेकर शादी की।लाल रंग का लहंगा पहने अन्नू अपनी सहेलियों के साथ स्टेज तक पहुंचीं। यहां साहिल ने आगे बढ़कर उनका हाथ पकड़ा और उन्हें स्टेज पर ले गए। अन्नू-साहिल ने राइफल से दो हवाई फायर भी किए, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली। वरमाला के तुरंत बाद साहिल ने 10-10 के नोटों की दो गड्डियां अन्नू के ऊपर से उछाल दीं। लेकिन वीडियो वायरल होते ही दोनों पर मुकदमा हो गया। VIDEO में देखिए पूरी स्टोरी…