सपा विधायक का निधन, अखिलेश को पकड़कर रोया बेटा:लखनऊ से शव मऊ लाया गया; मुख्तार के बेटे के रिसेप्शन के बाद तबीयत बिगड़ी थी

मऊ की घोसी विधानसभा से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया। वे 67 साल के थे। परिवार के मुताबिक, सुधाकर सिंह 17 नवंबर को दिल्ली में उमर अंसारी के मैरिज रिसेप्शन में शामिल हुए थे। 18 नवंबर यानी मंगलवार रात सुधाकर सिंह दिल्ली से लौटे थे। उसी रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें तुरंत लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही थी। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके बेटे और पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुजीत सिंह ने पिता के निधन की पुष्टि की। अखिलेश यादव ने अस्पताल पहुंचकर सुधाकर के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान सुजीत सपा मुखिया को पकड़कर फूट-फूट कर रोए। अखिलेश ने उन्हें ढांढस बंधाया। सीएम योगी ने भी ‘X’ पर लिखा- मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं। भगवान से प्रार्थना है कि परिवार को यह दुःख सहन करने की ताकत मिले। इस बीच, परिवार और सपा कार्यकर्ता सुधाकर सिंह का शव लेकर घोसी में उनके पैतृक गांव पहुंच चुके हैं। गांव में समर्थकों और करीबियों का खासी भीड़ जमा हो गई है। बिहार के पूर्व राज्यपाल फागू चौहान, मधुबन से उनके विधायक बेटे रामविलास चौहान और गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी भी पहुंचे हैं। सुधाकर सिंह के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर गांव भावनपुर से 19 किमी की शव यात्रा निकाली गई। जिसमें बलिया की बैरिया विस सीट से सपा विधायक जय प्रकाश अंचल समेत हजारों लोग शामिल हुए। लोग पार्थिव शरीर पर पुष्प बरसाते रहे। शाम साढ़े 5 बजे उनकी अंतिम यात्रा सरयू नदी के दोहरी घाट पहुंची। यहां उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। पहले तस्वीरें देख लीजिए… 17 साल की उम्र में जेपी आंदोलन में शामिल हुए जनता के मुद्दों पर सीधे भिड़ जाते थे
सुधाकर सिंह अपने तेज-तर्रार तेवर के लिए जाने जाते थे। जनता के मुद्दों पर वे अधिकारियों से भी सीधे भिड़ जाते थे। इसी कारण उनके खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज हुए, जिनमें बाद में उन्हें जमानत मिल गई। ढाई साल में घोसी में दूसरी बार होगा उपचुनाव
अब घोसी विधानसभा सीट पर 6 महीने में उपचुनाव होगा। 18वीं विधानसभा में पहली बार ऐसा होगा कि इस सीट पर दूसरी बार उपचुनाव होगा। —————————– ये भी पढ़ें जबरन किस कर रहा था, अब जिंदगीभर बोल नहीं पाएगा:धक्का दिया..लेकिन नहीं माना, गुस्से में जीभ काटी; कानपुर की लड़की की आपबीती हम चूल्हे के लिए मिट्टी लेने गए थे। बंबा (नहर) के पास गांव के रहने वाले चंपी ने मुझे पीछे से पकड़ लिया। वह जबरन मुझे किस (KISS) करने लगा। मैं उसे दूर कर रही थी, लेकिन उसने कसकर पकड़ लिया। किस के दौरान उसकी जीभ मेरे मुंह में आ गई। तब मैंने दांत से उसकी जीभ में काट लिया। यह कहना है किस करने पर युवक की जीभ काटने वाली युवती का। पूरी खबर पढ़िए