अयोध्या के महंत राजू दास ने मुसलमानों को भारत से बाहर करने का बयान दिया था। इसी पर बरेली की ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा-महंत राजू दास एक धार्मिक व्यक्ति हैं और बड़ी शख्सियत माने जाते हैं, इसलिए उन्हें ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। भारत का 1947 में एक बार बंटवारा हो चुका है। अब दोबारा बंटवारे की बात करना समाज और देश, दोनों के लिए नुकसानदेह है। हमें कौन-सा देश कबूल करेगा?
मौलाना शहाबुद्दीन ने महंत राजू दास से सवाल उठाते हुए कहा-यदि मुसलमानों को देश से बाहर भेजने की बात की जा रही है, तो उन्हें आखिर किस देश में भेजा जाएगा? भारत में मुसलमानों की आबादी करीब 30 करोड़ है और इतनी बड़ी संख्या को कोई भी देश स्वीकार नहीं करेगा। ऐसे में अखंड भारत के सपने की बात कैसे पूरी हो सकती है? अब पढ़िए महंत राजू दास ने क्या कहा था?
महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे राजूदास
दरअसल, बुधवार को झांसी में बुंदेलखंड गौरव फाउंडेशन की ओर से महंत राजूदास को महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के कार्यक्रम में बुलाया गया था। यहां पर राजूदास ने बागेश्वर धाम के पीठेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता यात्रा पर कहा कि वह भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग कर कोई गलत काम नहीं कर रहे हैं। वह देश के हिंदुओं को एक करने का जो काम कर रहे हैं, मैं उनके साथ हूं। मैं जहां रुका था, पास से RDX मिला
महंत राजूदास ने पत्रकारों से बात करते हुए दिल्ली ब्लास्ट पर कहा- हरियाणा से गुजरते समय सनातन एकता यात्रा के दौरान जहां मैं रुका था, वहीं पास से RDX मिला है। इस धमाके में कश्मीर का डॉक्टर पकड़ा गया। लखनऊ की महिला डॉक्टर AK-47 के साथ पकड़ी गई। ये जितने भी पढ़े लिखे इस्लामिक हैं, सब के सब आतंकवादी हैं। सनातनियों को धर्म की रक्षा के लिए एक होना पड़ेगा
महंत राजूदास ने कहा- जिस प्रकार झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने धर्म की रक्षा के लिए प्राणों की आहूति दी, उसी तरह हिंदुओं को भी धर्म की रक्षा के लिए आगे आना होगा। जात-पात से आगे आकर धर्म की रक्षा करनी होगी, नहीं तो खत्म हो जाओगे। दिल्ली धमाके में डॉक्टरों का पकड़े जाना, ये दिखाता है कि जितने भी पढ़े लिखे इस्लामिक हैं, सब के सब आतंकवादी हैं। मदरसों पर बुलडोजर चलाओ या तो फिर, मदरसों में भूगोल, इतिहास, समाजशास्त्र पढ़ाओ। या भारत से मुसलमानों को बाहर करो। या उन्हें अपनी संस्कृति में लाने का प्रयास करो। ये कौन करेगा? हिंदू करेगा, लेकिन इसके लिए सभी को आगे आना होगा। जैन, बौद्ध, पारसी, ईसाई, सिख, यहूदी सब हिंदू थे
महंत राजूदास ने कहा- भारत में रहने वाले जैन, बौद्ध, पारसी, ईसाई, सिख, यहूदी सब हिंदू ही थे। चाहे उन्होंने तलवार के डर में सलवार पहन लिया हो या लालच में धर्म परिवर्तन कर लिया हो। जब आक्रांता देश में आए तो वह 300 थे, आज आक्रांता 40 करोड़ हो गए। इसीलिए कहता हूं कि मदरसों पर बुलडोजर चलाओ या फिर शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन करो। उन्होंने कहा- आप देखते होंगे कि मस्जिद से पांच टाइम कहा जाता है कि अल्लाह ही पूजने योग्य हैं। इसीलिए कहता हूं कि जब तक मदरसे पर बुलडोजर नहीं चलेगा, तब तक समाज का हित नहीं होगा। देश नहीं बचेगा। ———- ये भी पढ़ें- ट्रम्प के बेटे अपनी गर्लफ्रेंड संग ताजमहल देखने पहुंचे:डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाई, मुमताज-शाहजहां का मकबरा देखा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर गुरुवार को पहली बार ताजमहल देखने पहुंचे। उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाई। मुगल बादशाह शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज का मकबरा भी देखा। वह करीब 45 मिनट तक ताजमहल परिसर में रहे। उनकी गर्लफ्रेंड लाल रंग की वेस्टर्न ड्रेस में और ट्रम्प जूनियर वाइट आउटफिट में नजर आए।