नैनीताल में युवती का अश्लील वीडियो वायरल:युवक ने पहले दोस्ती की, फिर वीडियो रिकॉड किया; विश्व हिंदू परिषद की शिकायत पर FIR

उत्तराखंड के नैनीताल में विशेष समुदाय के युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोपी यूपी का रहने वाला है। विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि आरोपी रामगढ़ (नैनीताल) में काफी समय से काम कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिए दोनों की दोस्ती हुई। इस दौरान युवक ने खुद को हिन्दू बताया और मीठी-मीठी बाते कर युवती को अपने चंगुल में फंसाया लिया। दोस्ती और गहरी हुई तो युवक ने साजिश के तहत युवती का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद मामला हिन्दू संगठनों तक पहुंचा और उन्होंने मामले की भवाली कोतवाली में शिकायत की। भवाली कोतवाली के SHO दीवान सिंह बिष्ट के मुताबिक, वीडियो कुछ दिन पहले वायरल हुआ था और हमने खुफिया टीम जांच के लिए लगा दी है। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर…. सोशल मीडिया से हुई दोस्ती भवाली पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच सोशल मीडिया से दोस्ती हुई थी। इसी दौरान दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। बातचीत का सिलसिला कई महीनों तक जारी रहा। इसके बाद आरिफ ने युवती से उसके पर्सन वीडियो मांगे और कई बार कॉल किया। युवती को प्यार के झांसे में फंसाकर युवक ने वीडियो मंगाए और कुछ कॉल के दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। युवती को इसके बारे में कुछ नहीं पता था। इसके अलावा पुलिस को शक है कि युवक एक से दो बार मुक्तेश्वर आया है, जिससे दोस्ती गहरी हुई थी। इसके बाद मामले की शिकायत 10 नवंबर को की गई थी। आरोपी मोहम्मद आरिफ यूपी के रामपुर का रहने वाला है। आरोपी का फोन बंद आ रहा पुलिस ने जब केस की जांच की तब तक सोशल मीडिया में जो नंबर डाला गया था। उससे संपर्क किया गया, लेकिन फोन बंद आने लगा। भवाली पुलिस ने तुरंत एक टीम बनाई जो आरोपी को पकड़ने के लिए रामपुर रवाना हो गई है। आरोपी को पकड़ने गई टीम के एक अधिकारी ने बताया की नंबर ट्रेस किया जा रहा है। आरोपी के आसपास वालों पर भी नजर रखी जाएगी और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर नैनीताल लाया जाएगा। इधर युवती के घर वालों से भी पूछताछ की जारी है। लेकिन अब तक पीड़ित युवती के घर वालों की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। विश्व हिंदू परिषद के 3 आरोप 1. युवक ने पहचान छुपाई- विश्व हिंदू परिषद ने बताया कि युवक रामगढ़ में काम करता था। इसी दौरान उसने नाम और धर्म बदलकर युवती से दोस्ती की। जब दोस्ती गहरी हो गई तब उसने वीडियो रिकॉर्ड की और वायरल कर दी। 2. देवभूमि में अपवित्रता बर्दाश्त नहीं- बाहर से आए हुए कर्मचारी इस देवभूमि को अपवित्र करने के साथ-साथ उसकी अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने पर उतारू हैं और क्षेत्र में अपने जघन्य कृत्यों से माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 3. जान-बूझकर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को चोटिल किया- विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि ऐसे व्यक्तियों द्वारा जान-बूझकर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाई जा रही है। ​​​​​​​ऐसी जघन्य एवं धार्मिक भावनाओं को चोटिल करने और राज्य की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ बारीकी से ​​​​​​​जांच करनी चाहिए, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब न हो और इस देव भूमि से ऐसे दैत्यों को बाहर खदेड़ा जा सके। विश्व हिंदू परिषद के प्रदर्शन के बाद शिकायत इस मामले में भवाली कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले रामगढ़ क्षेत्र की युवती का वीडियो वायरल करने के मामले में कार्रवाई न होने से आक्रोशित विभिन्न सामाजिक संगठन बुधवार को भवाली कोतवाली पहुंचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की । विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री दीपक मेहता, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिलाध्यक्ष खजान भट्ट, प्रमोद बिष्ट, बजरंग दल संयोजक मनोज कुमार, विवेक वर्मा, जुगल मठपाल, लवेंद्र सिंह और इंदु रौतेला सहित कई लोगों ने कहा कि कुछ दिन पहले एक युवक ने युवती का वीडियो वायरल किया गया था। मामले में शिकायत भी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी पकड़े जाने के बाद कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।