दुनिया के बेहतरीन खानपान के वाले शहरों में शामिल किए जाने के बाद यूनेस्को ने लखनऊ को प्रमाणपत्र दे दिया है। यूनेस्को ने यह प्रमाणपत्र और सम्मान पत्र प्रदेश सरकार को भेजा था, जिसे गुरुवार को नगर आयुक्त ने महापौर सुषमा खर्कवाल को सौंपा। पत्र में यूनेस्को की ओर से 2026 में मोरक्को में आयोजित सम्मेलन का आमंत्रण भी भेजा गया है। यूनेस्को ने अक्टूबर माह में लखनऊ को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क के गैस्ट्रोनॉमी श्रेणी में शामिल किया है। इस उपलब्धि के लिए यूनेस्को के संस्कृति क्षेत्र के सहायक महानिदेशक एर्नेस्टो ऑटोने आर ने महापौर सुषमा खर्कवाल को यह सम्मान पत्र भेजा है। संगम में मिलेगा लखनवी जायकों का लुत्फ संस्कृति विभाग की ओर से 24 व 25 दिसंबर को गोमती रिवर फ्रंट के फूड जोन में आयोजित संगम कार्यक्रम में लखनऊ के सभी प्रसिद्ध जायकों का लुत्फ मिलेगा। यदि आप भी जायकों के शौकीन हैं तो कार्यक्रम में जरूर आएं।