‘मोदी जी और योगी जी, आपसे हाथ जोड़ कर निवेदन है कि मेरी मां को वापस ले आओ। मैंने 2 महीने से अपनी मां को नहीं देखा है। मुझे यह भी नहीं मालूम कि मेरी मां जिंदा हैं, या मर गईं हैं। ज्यादा पैसा कमाने का लालच देकर एजेंट ने ओमान भेजा था। अब कह रहा है कि मां अगर वापस चाहिए तो 1.50 लाख रुपए देने पड़ेंगे। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं।’ ये कहना है, जाजमऊ थानाक्षेत्र के दीदार नगर बस्ती में रहने वाली शाहिना का। शाहिना ने बताया कि 2 महीने पहले लखनऊ निवासी एजेंट ने मेरी मां को नौकरी का लालच देकर ओमान भेजा था। कहा था कि वहां पैसे अधिक मिलेंगे। ओमान पहुंचने के बाद मां से 2 बार फोन पर बात हुई। इसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। लड़की ने जाजमऊ पुलिस से शिकायत की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला बेटी ने कहा- मां घरों में खाना बनाकर परिवार पाल रही थी
शाहिना ने बताया कि मेरे पिता रफीक दिव्यांग हैं। मेरे दो भाई अमन और अजमत हैं। मेरी मां फरीदा घरों में खाना बनाकर परिवार चलाती थीं। मेरी बहन फातिमा की शादी लखनऊ में हुई है। ससुरालीजनों ने मेरी मां फरीदा की मुलाकात लखनऊ के ठाकुरगंज में रहने वाले एक युवक से कराई। युवक ने खुद को एजेंट बताया था। उसने मेरी मां से कहा था कि ओमान में खाना बनाने पर अधिक पैसे मिलेंगे। इससे तुम अपने परिवार का खर्च आसानी से चला पाओगी। अपने बेटों की शादी भी अच्छे से कर पाओगी। 28 अक्टूबर को एजेंट ने ओमान भेजा
युवक को मेरे रिश्तेदार जानते थे, उन्हीं लोगों ने मिलवाया था। इसलिए मां ने उस पर विश्वास कर लिया। 28 अक्टूबर को एजेंट ने बिना मेडिकल कराए मेरी मां को ओमान भेज दिया। ओमान पहुंचने के बाद मां से मेरी बात हुई। उसने बताया कि वह सही सलामत ओमान आ गई है। फिर अगले दिन उसने बताया कि मुझे खाना बनाने की नौकरी भी मिल गई है। इसके बाद मैंने अभी करीब 12 दिन पहले मां को फोन किया। हमने उनसे सैलरी के बारे में पूछा। मां ने कहा कि सैलरी 2 दिन बाद मिलेगी। दो दिन बाद फिर मैंने मां को फोन किया तो उनका नंबर बंद आ रहा था। एजेंट बोला- मां चाहिए तो 1.50 लाख रुपए देने होंगे
इसके बाद मैंने कई बार उन्हें फोन किया। मगर उनका नंबर बंद ही आ रहा है। इसके बाद मैंने और घरवालों ने एजेंट से संपर्क किया तो वह टाल-मटोल करने लगा। उसने कुछ भी क्लीयर नहीं बताया। जब मैंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो एजेंट बोला- कि अगर मां चाहिए तो 1.50 लाख का इंतजाम कर लो। वरना अपनी मां को भूल जाओ। जिसके पास तुम्हारी मां है, उसको 1.50 लाख रुपए देने पड़ेंगे। पैसे नहीं दिए गए तो वह तुम्हारी मां को वापस नहीं देगा। इसके बाद मैंने जाजमऊ पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। ……………………….. ये खबर भी पढ़िए- कपल्स के 8-10 प्राइवेट VIDEO टोल मैनेजर के पास मिले:पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के CCTV फुटेज मोबाइल में सेव करता, फिर सर्वर से मिटा देता यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कपल के प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। ‘एंटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम’ (ATMS) के डिप्टी मैनेजर आशुतोष सरकार के मोबाइल से करीब 10 कपल्स के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। कुछ वीडियो एक्सप्रेस-वे पर रोमांस करने वाले कपल्स के हैं तो दो-तीन वीडियो खेतों के अंदर के हैं। पढ़ें पूरी खबर…