दूल्हा-दुल्हन को नहीं मिला रसगुल्ला, लोग 4-4 लेकर भागे:कानपुर में एक-दूजे के हुए 600 जोड़े, पंजाब से शादी रचाने पहुंचे सरदारजी

कानपुर में शादी के कार्यक्रम में रसगुल्लों की लूट मच गई। लोग 1 की बजाय 4-4 रसगुल्ले लूट कर भागने लगे। सामूहिक शादी में कई दूल्हा-दुल्हन को लड्डू से संतोष करना। लोग रसगुल्लों पर टूट पड़े। मैनेजमेंट के लोग आवाज लगाते रहे कि एक-एक लो। लेकिन कोई रुकने को तैयार नहीं हुआ। गुरुवार को CSA स्टेडियम में सुबह 10 बजे से शादी के लिए जोड़ो का पहुंचना शुरू हुआ। सबसे पहले सभी का बायोमेट्रिक कराया गया। इसके बाद एक-एक करके जोड़ों को पंडाल में भेजा गया। अग्नि को साक्षी मानकर 600 से ज्यादा जोड़ों ने वैदिक मंत्रों के साथ सात फेरे लिए। पंजाब के लुधियाना शहर से पहुंचे सरदार जगजीत ने श्याम नगर की अंकिता के साथ शादी रचाई। दोनों की एक साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और सीडीओ दीक्षा जैन ने दोनों को आशीर्वाद दिया। 1100 रुपए गिफ्ट में भेंट किए। 3 तस्वीरें देखिए… लड़की के खाते में जाएगी रकम, गिफ्ट भी मिलेंगे सामूहिक विवाह में शादी रचाने वाले हर जोड़े पर एक लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें 60 हजार डीबीटी के जरिए लड़की के बैंक खाते में जाएंगे। इसके अलावा 25 हजार रुपए से साड़ी, चुनरी, पैंट-शर्ट कपड़ा, चांदी की पायल-बिछिया, डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्रॉली बैग, दीवार घड़ी, पंखा और गद्दा- रजाई दिया जाएगा। वहीं 15 हजार रुपए भोजन, पंडाल, फर्नीचर और लाइटिंग में खर्च हो रहा है। सामूहिक विवाह से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…