वाराणसी के शिवपुर में 11 दिसंबर को महिला आंगनबाड़ी वर्कर की लाश मिली थी। पुलिस ने शुक्रवार को उसकी हत्या करने वाले दंपती को अरेस्ट किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मेरे महिला के साथ काफी सालों से संबंध थे। वो सेक्स करने के लिए मुझ पर दबाव बनाती थी। इसके बदले में पैसे भी देती थी। महिला धमकी देती थी कि अगर मेरे साथ में सेक्स नहीं किया तो जान से मार दूंगी। पुलिस से पकड़वा दूंगी। काफी परेशान होने के बाद मैंने पत्नी के साथ मिलकर उसकी हत्या की प्लानिंग की। पुलिस ने आरोपी दंपती की अरेस्टिंग के लिए 200 सीसीटीवी खंगाले। दंपती की पहचान आरोपी पति के जूतों से हुई। अब घटना विस्तार से…
शिवपुर के लच्छिमनपुर में 11 नवंबर की सुबह महिला आंगनबाड़ी वर्कर की खून से लथपथ लाश घर के कमरे में मिली। पति ने पुलिस को बताया- घटना के समय पत्नी घर पर अकेली थी। सुबह करीब 10 बजे मैं घर लौटा तो दरवाजा खुला हुआ था। घर में पत्नी नहीं दिख रही थी। एक कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। उसे खोला तो खून से सनी पत्नी की लाश पड़ी देखी। मेरी रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी दौड़ते हुए पहुंचे। हत्या की सूचना पुलिस को दी। मैं दूध सप्लाई के बिजनेस से जुड़ा हूं। रोज की तरह गुरुवार सुबह 5 बजे वह दूध के पैकेट लेने घर से निकला था। पत्नी भी बाइक तक मुझे छोड़ने घर से बाहर आई थी। मेरे जाते समय वह घर में झाड़ू लगा रही थी। हत्या के बाद महिला की खून से सनी फोटो खींची
पुलिस को बॉडी के पास महिला का मोबाइल पड़ा मिला था। पति की मदद से लॉक ओपन करने पर चौंकाने वाला फैक्ट सामने आया। कातिल ने हत्या करने के बाद महिला की खून से लथपथ फोटो भी खींची थीं। फिर मोबाइल को वहीं छोड़कर भाग गया था। आंगनबाड़ी की महिला वर्कर बनारस के खजुरी केंद्र पर तैनात थी। उसका मायका भी वहीं था। हालांकि, वह अपने पति के साथ लच्छिमनपुर में रहती थी। दोनों की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं है। पुलिस ने फोरेंसिक सबूत जुटाने के साथ पति के फिंगरप्रिंट के सैंपल भी लिए थे। महिला की सिर पर किसी भारी चीज से वार किए गए थे। हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने हत्या में शामिल मोहित यादव और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बोला- सेक्स के लिए दबाव बनाती थी महिला
एडीसीपी नीतू कादयान ने बताया- मोहित पहले आंगनबाड़ी वर्कर के घर के पास किराए पर रहता था। तभी से दोनों में अवैध संबंध थे। एक साल पहले मोहित ने अंजलि से लव मैरिज कर ली। इस शादी का आंगनबाड़ी वर्कर ने विरोध भी किया था। इसके बाद वह दोनों वहां से दूसरी जगह रहने लगे थे। आंगनबाड़ी वर्कर उसको लगातार धमकाती थी। इसलिए वह परेशान रहता था। उसने अपनी पत्नी को भी इसके बारे में बताया था। वह आंगनबाड़ी वर्कर से पीछा छुड़ाना चाहता था। लेकिन वह लगातार इस पर सेक्स के लिए दबाव बनाती थी। अब पढ़िए आरोपी मोहित का कबूलनामा… मोहित ने बताया- महिला ने कई बार मुझे सेक्स करने के बदले रुपए भी दिए। मैं जब भी मना करता तो वो मुझे जान से मारने की धमकी भी देती थी। मैं उससे दूरी बना रहा था, लेकिन वह मुझे सेक्स के लिए टॉर्चर कर रही थी। इसी से तंग आकर मैंने अपनी पत्नी के साथ हत्या की प्लानिंग की। उसके पति का दूध का कारोबार है। वह सुबह दूध लेने के लिए जाता था। इस समय वह घर में अकेली रहती थी। मैं मेरी पत्नी गुरुवार सुबह उसके घर के पास गए। मेरी पत्नी और हमने आधे घंटे तक रेकी की। इसके बाद दही लेने के बहाने मेरी पत्नी ने दरवाजा खुलवाया। मेरी पत्नी अंदर गई, पीछे से मैं भी चला गया। पीछे से पहले उसका गला रेत दिया। इसके बाद सिलबट्टे से सिर कूच दिया। जिससे देखकर लगे कि चोरी हुई है। इसलिए अलमारी में रखे 2 लाख के गहने और 73 हजार से अधिक रुपए भी उठा लिए और वहां से भाग गए। जूतों से पकड़ा गया आरोपी
एडीसीपी नीतू कादयान ने बताया- क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें घर से निकलते हुए पति-पत्नी दिखे। इसी आधार पर दोनों को लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र से धर दबोचा। इनकी गिरफ्तारी में फोरेंसिक क्लू मददगार बने। घर में मिले जूतों के निशान का प्रेशर काफी कम था। पर्सनैलिटी के हिसाब से आरोपी की पहचान हुई। दंपती के पास से महिला के करीब 2 लाख के गहने और 73 हजार से ज्यादा रुपए बरामद हुए हैं। युवक ने वारदात को अंजाम देने के बाद कपड़े भी बदले थे। हत्या में यूज किया गया ब्लेड और बट्टा बरामद किया गया है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… वाराणसी में आंगनबाड़ी महिला वर्कर की हत्या:कातिल ने मोबाइल से खून से लथपथ फोटो खींची, पुलिस ने पति के फिंगरप्रिंट लिए वाराणसी में महिला आंगनबाड़ी वर्कर की खून से लथपथ लाश घर के कमरे में मिली है। अनुपमा पटेल घर पर अकेली थीं, सुबह करीब 10 बजे पति घर लौटा तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। उसने बताया- अंदर घर में पत्नी नहीं थी। एक कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। उसे खोला तो देखा खून से सनी उसकी लाश पड़ी है। पत्नी का शव देखकर वह दहाड़े मारकर रोने लगा। पड़ोसी दौड़े पहुंचे। पुलिस बुलाई गई। पढ़ें पूरी खबर…