नरमुंड पहनकर तांडव, मुंह से उगले आग के गोले, VIDEO:शोभायात्रा देखने पहुंचे विदेशी, ब्राजील की यूनाडिका बोलीं- काशी खूबसूरत…

गले में नरमुंड माला, मुंह से उगलते आग के गोले और शिव तांडव। यह नजारा शनिवार को वाराणसी में देखने को मिला। आज श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के चार साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। कलाकार रथों पर सवार निकले। किसी ने गले में सांप तो नरमुंड पहना हुआ था। ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। इसे देखने के लिए विदेशी भी पहुंचे। ब्राजील की यूनाडिका ने कहा- काफी यूनिक देखने को मिला। काशी बहुत खूबसूरत शहर है। वहीं, कनाडा के स्मिथ ने कहा- बहुत खूबसूरत दृश्य है। मंदिर भी काफी अच्छा है। देखकर खुशी हुई। शोभायात्रा हरिश्चंद्र कॉलेज से शुरू होकर 3 किमी दूर दशाश्वमेध घाट तक गई। इस दौरान महिला टी-20 वर्ल्ड कप, काशी रोपवे परियोजना समेत 15 तरह की झांकियां निकाली गईं। इस दौरान पुलिस की सख्त पहरेदारी रही। ज्ञानवापी मामले में वादी मंजू व्यास भी शोभायात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने कहा- आज काशी बम-बम बोल रहा है। बता दें कि पीएम मोदी ने 13 दिसंबर 2021 को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का उद्घाटन किया था। तस्वीरें देखिए…. बाबा विश्वनाथ धाम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….